मुस्लिम महिला हिना ने बागपत के सिपाही श्रीकांत संग ऐसा खेल की भिजवा दिया और कर दिया ऐसा घिनौना काण्ड….।

बागपत (उ.प्र.) : जिले के खेकड़ा कोतवाली में तैनात सिपाही श्रीकांत ने दिल्ली की महिला हिना और उसके पति आलम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले के अनुसार बागपत के कांस्टेबल श्रीकांत ने दिल्ली की हिना और उसके साथियों पर हनीट्रैप, ठगी और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है, जिसको लेकर पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि सिपाही से 20 लाख रुपये भी हड़प लिये गये है। अब पुलिस ने आरोपी महिला हिना को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि बुलंदशहर में निवासी सिपाही श्रीकांत वर्ष 2022 में गाजियाबाद कोतवाली में तैनात थे। कुछ समय पहले उनका गाजियाबाद से बागपत तबादला हुआ था, जिसके बाद उन्हें खेकड़ा कोतवाली भेजा गया था। वहीँ फिर गाजियाबाद में तैनाती के दौरान ही सिपाही की मुलाकात दिल्ली की रहने वाली महिला हिना से हुई थी, जिसके बाद हिना ने सिपाही को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।

इसको लेकर सिपाही का आरोप है कि हिना ने उसे दुष्कर्म का झूठा मुकद्दमा दर्ज कराने की धमकी देकर 20 लाख रुपये हड़प लिये। इसके बाद भी महिला ने सिपाही के खिलाफ गाजियाबाद कोतवाली में शिकायत कर उसे जेल भिजवाने की धमकी भी दी थी। इसी डर के कारण सिपाही पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया गया, जिसके बाद उसने अपना धर्म बदल लिया और उसका नाम हारिश रख दिया गया था।

जिसके बाद मजबूरन करीब चार साल तक सिपाही धर्म बदलकर रहा। आरोप है कि हिना का पति आलम उसे जबरन कई बार जमात पर भी ले गया था। जब भी सिपाही अपने मूल धर्म में लौटने की बात करता, तो उसे दोबारा जेल भिजवाने की धमकी दी जाती थी, इससे सिपाही डरा सहमा हुआ रहता था।

बागपत तबादला होने के बाद महिला से परेशान होकर सिपाही श्रीकांत ने शुक्रवार रात को हिना और उसके पति आलम के खिलाफ जबरन धर्म परिवर्तन कराने और रुपये हड़पने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है’। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया ने बताया है कि सिपाही श्रीकांत की शिकायत पर महिला हिना को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिना के पति आलम की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा, उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।