रायपुर (छ.ग.) : महिलाओं से छेड़खानी आम बात है, वहीँ कई बार महिलाओं से फोन पर बदतमीजी के मामले भी सामने आते रहते है, वहीँ सामने आये मामले के अनुसार जानकारी मिली है कि एक युवक ने फोन पर महिला से सेक्स की डिमांड, व्हाट्सएप पर न्यूड फोटो भेजने और विरोध करने पर गंदी-गंदी गाली देने की हरकत की है, जिसकी शिकायत नवविवाहिता ने टिकरापारा थाना में दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस साईबर सेल की मदद से जांच कर रही है।
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, नवविवाहिता के साथ 30 अप्रैल से शुरू उत्पीड़न शुरू हुआ, जिसके बाद 4 मई को फिर से कॉल और अश्लील मैसेज आये, पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला के पास 30 अप्रैल को एक अज्ञात काल आया था, जिसमें युवक ने सेक्स की बात करने लगा। यही नहीं पति के संबंध में पूछने लगा कि वह साथ रहे हैं या नहीं।
जिसको लेकर महिला ने बताया कि इसका विरोध करने पर युवक गंदी-गंदी गालियां देने लगा। इसके बाद 4 मई को फिर से काल व व्हाट्सएप मैसेज आने लगे, जिसमें युवक ने अपनी नग्न फोटो भेजना शुरू कर दिया। इनसे प्रताड़ित होकर महिला ने टिकरापारा थाना में शिकायत दर्ज कराते हुये युवक का मोबाईल नंबर देते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है। लोकलाज के भय से महिला मानसिक रूप से परेशान है। वहीँ पुलिस कार्यवाही की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।



