ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाईन सट्टा खिलाते करन देवांगन, उत्तम निषाद, गोपाल निषाद और अरमान यादव गिरफ्तार।

दुर्ग/भिलाई : राज्य के गली मोहल्ले के साथ अब ग्रामीण अंचलों में भी सट्टे के कारोबार ने अपना पैर पसार लिया है। शहरों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में भी ऑनलाईन सट्टे का कारोबार संचालित किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग शामिल है। ऐसे ही मामले को लेकर दुर्ग जिले में पुलिस ने आईपीएल में ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने नगदी और मोबाईल फोन बरामद किए है सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है। आईपीएल मैच के दौरान सैंकड़ों की संख्या में सटोरिये पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है।

जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र में मोबाइल एप के जरिए ऑनलाईन सट्टा चलाने की सूचना पुलिस मिली थी कि बाजार चौक स्थित मछली मार्केट के पास कुछ युवक मोबाईल पर आईपीएल मैचों में दांव लगवा रहे हैं। इस पर पाटन थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चारों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने ऑनलाईन सट्टा का खिलाने की बात स्वीकार की। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि 15 दिन पहले उन्होंने ऑनलाईन लिंक खरीदा था, जिसके बाद लगातार आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे थे। इसी को लेकर पुलिस ने कार्यवाही की, वहीँ पकड़े गये आरोपियों में करन देवांगन, उत्तम निषाद, गोपाल निषाद और लोकेश उर्फ अरमान यादव शामिल हैं।

इनके द्वारा IPL मैचों के दौरान दुर्ग जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी का मामला सामने आया। गुजरात और पंजाब के मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। 15-15 हजार रुपए की सट्टा आईडी और ‘Silent 777’ ऐप लिंक से सट्टा संचालित हो रहा था।

पाटन पुलिस की कार्यवाही में गुजरात और पंजाब के मैच में ऑनलाईन सट्टा खिलवाने वाले गिरफ्तार आरोपियों में करन देवांगन (23) निवासी सुभाष चौक पाटन, उत्तम निषाद (29) निवासी शांति नगर भिलाई-3, गोपाल निषाद (27) निवासी ग्राम अटारी वार्ड 15 और लोकेश उर्फ अरमान यादव (29) निवासी ग्राम अटारी वार्ड 15 शामिल हैं। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 15-15 हजार रुपए में एवरग्रीन सिटी उम्दा में रहने वाले एडमिन कुलदीप बागड़े से करीब 15 दिन पहले एक एप का लिंक खरीदा था। इसी के माध्यम से वे सट्टा लगाने और खिलाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।