बिलासपुर : वर्तमान में जिस तरह से महिला उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे है, ऐसे में ये चौंकाने वाले मामले साबित हो रहे है, क्यूंकि कई जगहों पर महिलाओं द्वारा भी पुरुष को प्रताड़ित करने वाले मामले भी सामने आ चुके है, ऐसे में ये कौन तय करेगा, ये कार्य कानून का है, वहीँ आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि झारखंड के रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह ने दिल्ली में महिला के साथ बलात्कार किया है।
इस मामले को लेकर बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात पहले दिल्ली में हुई थी, जहां आरोपी ने माइनिंग कारोबार में निवेश का झांसा देकर महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और उसके साथ घिनौने कृत्य किये। वहीँ पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।
शुक्रवार को बिलासपुर पुलिस ने झारखंड के रांची से आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं संजय के वायरल वीडियो पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या पुलिस खुद उसे वीडियो जारी कर सफाई देने का मौका दे रही है? वीडियो में संजय ने बलात्कार के आरोपों को झूठा बताते हुए दावा किया है कि 21 मई को पुलिस ने उसके घर दबिश देकर खुद केस की जानकारी दी थी। उसने भाजपा नेत्री पर कोलमाइंस के नाम पर 80 लाख रुपये की ठगी का उल्टा आरोप भी लगाया है।
कारोबार के दौरान हुई पहचान :
जानकारी के मुताबिक भाजपा नेत्री सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब 2 साल पहले उनकी पहचान संजय सिंह से हुई थी। इस दौरान संजय सिंह ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए माइनिंग कारोबार में निवेश पर अच्छा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे लाभ का झांसा देकर महिला से निवेश कराया।जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेत्री बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहती है और वो भाजपा से टिकट की दावेदारी भी कर रही थी। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। करीब दो साल पहले उनकी पहचान रांची निवासी कारोबारी संजय सिंह से हुई थी। आरोपी ने व्यापार में साझेदारी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर महिला से निवेश कराया। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ता गया था। दोनों के बीच क्या हुआ अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ, जबकि सूत्रों ने बताया है कि दोनों सहमति से आगे बढ़े, वहीँ अब इस शिकायत के बाद दोनों के बीच मामला गड़बड़ हो गया है।
बलात्कार के बाद करने लगा ब्लैकमेल :
भाजपा नेत्री का आरोप है कि कारोबारी ने भरोसे का फायदा उठाते हुए सितंबर 2025 में नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दिल्ली में दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद आरोपी लगातार ब्लैकमेल करता रहा और पैसों की मांग भी करता था। इसके साथ ही भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया है कि कारोबारी संजय ने उनसे अलग-अलग किश्तों में करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिये। आरोप है कि संजय ने आरटीजीएस समेत अलग-अलग माध्यमों से रकम लेने के बाद कैश में निवेश कराने का झांसा दिया।
बाद में जब भाजपा नेत्री ने अपने पैसे वापस मांगे, तब आरोपी उल्टा ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करने लगा। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद भाजपा नेत्री ने मामले की शिकायत पुलिस से की। ऐसे में महिला का पक्ष मजबूत लग रहा है, ऐसे में आरोपी पर क्या कार्यवाही होती है, यह पुलिस जांच के बाद तय करेगी। सामने आया यह मामला दुविधापूर्ण है, ऐसे में अभी किसी भी तरह से पुख्ता बात सामने नहीं आ पाई है। ये सब सिर्फ आरोप है या सच्चाई अभी कह पाना मुश्किल है।



