झाड़ग्राम (प. बंगाल) : चुनाव का माहौल थम चुका है और सत्ता बदल गई है, वहीँ अब कुछ लोगों के मुसीबत भी खड़ी हो गई है तो कुछ लोगों को राहत मिल रही है, पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र को झालमुड़ी खिलाने वाले झाड़ग्राम के दुकानदार विक्रम साहू को अब जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से दुकानदार और उसका परिवार भय और दहशत के माहौल में दिन गुजार रहा है। उन्हें ये धमकियां अन्तर्राष्ट्रीय फोन से लगातार आ रही है, जिससे वह डरा हुआ है।
फोन और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकी :
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही संबंधित दुकानदार खुद को असहज महसूस कर रहा था। इसी बीच 19 मई को एक विशेष नंबर से उसे फोन कर जान से मारने की धमकी दी गई है। इसके बाद में मोबाइल पर मैसेज के जरिए भी उसे धमकाया गया। धमकी मिलने के बाद दुकानदार काफी चिंतित हो गया है। हालांकि उसकी दुकान खुली रहती है, लेकिन डर के कारण वह खुद दुकान पर बैठ नहीं रहा है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। वहीँ इस मामले को लेकर झाड़ग्राम जिला पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी देने वाले नंबर और संदेशों की जांच में जुटी हुई है।
PM मोदी को झालमुड़ी खिलाकर फेमस हुए थे विक्रम साहू :
चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम, पुरुलिया, बिष्णुपुर और मेदिनीपुर में रैलियों को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी झारग्राम की एक छोटी सी दुकान पर रुके, वे अचानक सड़क किनारे झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहू की दुकान पर गये थे, जो काफी चर्चा का विषय बनी। प्रधानमंत्री मोदी ने न सिर्फ बेहद चाव से विक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी खाई, बल्कि उनके काम और परिवार के बारे में बड़े प्यार से बातचीत भी की थी। इस घटना के बाद विक्रम साहू की प्रधानमंत्री मोदी के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुये थे। अब जहाँ चुनाव खत्म हो गये है तो उसको धमकियाँ मिलने लगी है।



