रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जहाँ दो बदमाश पिता पुत्र ने मिलकर साहू परिवार की जमकर पिटाई की है और उन पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। मामले के अनुसार गंज थाना क्षेत्र के पारस नगर क्षेत्र में घर के सामने नशा करने से मना करने पर पिता-पुत्र ने मिलकर एक परिवार पर हमला कर दिया था। इस घटना में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके चलते मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
पारस नगर क्षेत्र में देर रात मामूली विवाद खूनी झड़प में बदल गया। यहाँ अपने ही घर के सामने नशा करने से मना करने पर बदमाश साहिल खान और उसके पिता इस्माइल ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अरुण साहू, उनकी पत्नी रजनी साहू और बेटे अनुज साहू घायल हो गये है। बताया जा रहा है कि अरुण साहू और उनके बेटे अनुज साहू की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, डॉक्टरों ने गहरा घाव बताया है।
नशा करने से रोकने पर हुआ विवाद :
राजधानी में नशाखोरी लगातार बढ़ती ही जा रही है, जिसके कारण बदमाश लगातार अपराधों को अंजाम दे रहे है, इसी के अंतर्गत यह मामला भी सामने आया है, जिसमें स्थानीय लोगों ने बताया है कि आरोपी क्षेत्र में साहू परिवार के घर के बाहर नशा कर रहे थे और गन्दी – गन्दी गलियां बक रहे थे। इसका विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में :
इस घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंज थाना पुलिस के साथ ADCP सेंट्रल और ACP कोतवाली समेत अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी साहिल खान और उसके पिता इस्माइल को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस ने मामले में जाँच शुरू कर दी है और आरोपियों को जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।



