दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना से जुड़े कई लोगों के नाम आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े हुये सामने आ रहे है, ऐसे में जहाँ अमित बघेल पर भयादोहन, बलौदाबाज़ार हिंसा जैसे काण्ड में मामले चल रहे है, तो वहीँ 8 माह पूर्व हिन्दू देवीदेवताओं के अपमान के मामले भी सामने आये है, ऐसे ही कई जगहों पर गुंडागर्दी और धमकी – चमकी जैसे मामले भी सामने आचुके है, वहीँ अब भिलाई में भी ऑनलाईन सट्टा खिलाने के मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के दुर्ग जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चेतन चंदेल का नाम पहले पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीँ आपको बता दें कि चेतन का सीएसपी से बहस का विडियो भी वायरल हो चुका है।
कुछ दिन पहले का मामला बताया गया है कि चेतन चंदेल का भिलाई नगर CSP सत्यप्रकाश तिवारी के साथ बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। उस घटना के बाद स्मृति नगर चौकी में उसके खिलाफ बलवा, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और पुलिस से दुर्व्यवहार करने का मामला भी दर्ज किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, 31 मई को छावनी क्षेत्र में कसाई मोहल्ला नहर किनारे कुएं के पास ऑनलाइन जुआ और सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने आतिश गौर और नियाज अहमद को पकड़ा था। जिसके बाद उनके कब्जे से चार मोबाईल फोन जब्त किये गये है।
आरोपियों ने मेमोरेंडम कथन में लिया था नाम :
इस मामले में पुलिस का कहना है कि, पूछताछ में चेतन चंदेल का नाम सामने आया था। इसके बाद उसे तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ इस मामले में पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है। इस मामले में थाना छावनी में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112 के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस ने कहा है कि आरोपियों के अन्य कनेक्शन भी पता किये जायेंगे।
पुराना अपराधी है चेतन चंदेल :
यह मामला सामने आने के बाद पुलिस का कहना है कि, रिकॉर्ड के अनुसार चेतन चंदेल का पहले भी आपराधिक मामलों से संबंध रहा है। उसके खिलाफ जुआ, सट्टा, मारपीट और छेड़छाड़ जैसे मामलों में करीब 9 बार चालान किया जा चुका है। इसके अलावा वह बालोद जिले में दर्ज बलवा के दो मामलों में भी शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाईन जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ऑनलाईन सट्टे से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
21 मई को स्मृति नगर में सीएसपी से हुई थी बहस :
इसके साथ ही चेतन को लेकर बताया गया है कि भिलाई में शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर 21 मई को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के चेतन चंदेल अपने साथियों को लेकर थाने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद संगठन के पदाधिकारी पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और शासकीय कार्य में बाधा डाल रहे थे, जबकि पुलिस द्वारा कार्यवाही की बात कही गई थी। इसके बाद समझाने आए सीएसपी के साथ भी बहस करने लगे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद पुलिस ने चेतन चंदेल और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि केस दर्ज होने के बाद चेतन लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर आपत्तिजनक कमेन्ट भी कर रहा था।



