गाय के साथ घिनौनी हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार, दरिन्दे जानवरों को भी नहीं छोड़ रहे।

तखतपुर : इसे मानसिक बीमारी नहीं तो और क्या कहा जायेगा जहाँ, एक युवती को तो छोड़ो, बच्चियों और बुजुर्ग तक को दरिन्दे नहीं छोड़ रहे है, ऐसे कई मामले सामने आ चुके है, जिसमें अब जानवरों के साथ भी दुष्कर्म किये जा रहे है, ऐसे ही एक मामले को लेकर बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें गौवंश के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने काफी नाराजगी जताई है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 26-27 जून की दरमियानी रात वार्ड क्रमांक 5 स्थित टोनही डबरी तालाब के सामने की बताई जा रही है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी उपेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ठाकुर को हिरासत में ले लिया है।

इस मामले में शिकायतकर्ता शैलेन्द्र निर्मलकर की रिपोर्ट के आधार पर थाना तखतपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच, साक्ष्य संकलन और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की है। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस घटना की सूचना फैलते ही विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना तखतपुर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए सख्त कार्यवाही की अपील की है। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके है और लगातार सामने आ रहे है।

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि, इस मामले की जांच जारी है और सभी तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। जल्द ही विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जायेगा। फिलहाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रक्रिया में है। वहीँ हिन्दू संगठनों ने आवश्यक कार्यवाही ना होने पर थाना घेरने की चेतावनी दी है।

महासमुंद में भी सामने आया ऐसा ही मामला :

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रावणभाठा क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां देर रात एक व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे खड़ी गाय के साथ कथित अप्राकृतिक कृत्य किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, 25 जून रात 1 बजे हर्ष राजपूत, राजा खान और मुकेश निर्मलकर ने रावणभाठा क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को गौवंश के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक और अप्राकृतिक कृत्य करते हुए देखा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही उसके पास जाने की कोशिश की, संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। यह मामला 25 जून की रात लगभग 1 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। दोपहर तक पुलिस ने संदेही आरोपी आइतराम चक्रधारी, निवासी रावणभाठा को हिरासत में लेकर थाने लाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।