नई दिल्ली : बढ़ती सुविधाओं के बीच आपकी मोबाईल में भी टिकट कि पूरी मान्यता है, लेकिन उसके भी कुछ नियम है, यदि आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं, तो अनारक्षित (जनरल) टिकट या तो खुद रेलवे काउंटर से खरीदें या फिर अपने ही मोबाईल से ऑनलाईन बुक करें। यदि आपने किसी दूसरे के मोबाईल से टिकट बनवाकर उसे व्हाट्सऐप या स्क्रीनशॉट के माध्यम से टीटीई को दिखाया है, तो उसे अमान्य माना जायेगा और आपको भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। ऐसे में कोई भी व्यक्ति रेलवे विभाग से धोखाधड़ी कर सकता है।
कोरबा-विशाखापट्टनम ट्रेन में पकड़ी गई युवती :
ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस में सामने आया है, जहां एक युवती को इस लापरवाही के कारण पेनल्टी देनी पड़ी दरअसल, गाड़ी संख्या 18517 कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस कोरबा स्टेशन से शाम 4:10 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन में सवार एक युवती के पास टिकट नहीं था, युवती ने शायद जानबूझकर टिकट नहीं लिया होगा, ऐसा माना जा रहा है।
तभी टीटीई को आते देखकर उसने आनन-फानन में अपने भाई को फोन किया और ऐप के जरिए टिकट बनवाकर उसका स्क्रीनशॉट व्हाट्सऐप पर मंगा लिया। जब टीटीई ने टिकट चेक किया, तो उस पर बुकिंग का समय शाम 4:45 बजे दर्ज था, यानी टिकट ट्रेन छूटने के बाद लिया गया था, ऐसे में यह गलत तरीका हुआ, युवती ने पहले टिकट क्यूँ नहीं लिया? यह सवाल खड़ा होता है, जो इस तरह से कई लोग रेल्वे को नुकसान पहुंचा सकते है। रेलवे नियमों के तहत इस टिकट को अमान्य घोषित कर युवती से जुर्माना वसूला गया है।
नये नियम : जुर्माना हुआ दोगुना
रेलवे ने 19 जून 2026 से बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ाते हुए जुर्माने राशि दोगुनी कर दी है। अब बिना उचित टिकट के यात्रा करने पर न्यूनतम जुर्माने की राशि 250 रुपए से बढ़ाकर सीधे 500 रुपये कर दी गई है। इसके साथ ही किराये की राशि अलग से देनी होगी, ऐसे में बेटिकट वाले लोगों पर लगाम लगेगी।
यात्रा के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान :
- पहले खरीदें टिकट : यात्रा हमेशा वैध टिकट लेकर ही शुरू करें। ट्रेन छूटने के बाद की बुकिंग मान्य नहीं होगी।
- रजिस्टर्ड मोबाइल जरूरी : यदि आप ‘रेल वन ऐप’ से अनारक्षित टिकट बुक कर रहे हैं, तो टिकट उसी फोन में होना चाहिए जिसमें ऐप रजिस्टर्ड है।
- स्क्रीनशॉट अमान्य : टिकट का स्क्रीनशॉट, व्हाट्सऐप इमेज या फोटोकॉपी किसी भी हाल में वैध नहीं मानी जायेएगी।
- बैटरी रखें फुल: टीटीई को डिजिटल टिकट दिखाने के लिए अपने मोबाईल को पर्याप्त चार्ज रखें। मोबाइल बंद होने पर भी जुर्माना लग सकता है।
अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो टिकट हमेशा यात्रा शुरू होने से पहले और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से ही बुक करें। व्हाट्सएप पर मंगवाये गये टिकट के स्क्रीनशॉट या किसी दूसरे के मोबाईल से बुक किए गए अनारक्षित टिकट पर यात्रा करना महंगा पड़ सकता है। रेलवे के नए नियमों का पालन कर आप जुर्माने और अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं। इसके साथ ही आपकी दुविधा को दूर कर देते है, यह नियम सिर्फ चालू टिकट पर लागू होता है, रिजर्वेशन टिकट पर नही।



