राज्य के मौसम में होगा बड़ा बदलाव, राजधानी में आज होगी तेज बारिश, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज मिला जुला हुआ है। कभी बारिश तो कभी धूप-छांव का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच कई दिनों के बाद बुधवार को राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में हल्की बारिश हुई है। आज भी मौसम विभाग ने कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। खंड वर्षा की स्थिति शहर में रही हल्की बारिश के बाद चिपचिपी और उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अब आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों के फिर से तेज और धुआंधार बारिश होने की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम :

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दाब का क्षेत्र बनने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके प्रभाव से प्रदेश में नमी वाली हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा, जिससे बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आयेगी और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत :

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे। मौसम में आए इस बदलाव के बाद वातावरण सुहावना होने की उम्मीद है। बारिश के साथ चलने वाली ठंडी हवाएं लोगों को राहत देंगी। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है। रायपुर में दिनभर आकाश मेघमय रहने तथा देर शाम गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान खुले स्थानों और जलभराव वाले क्षेत्रों में आवश्यक सावधानी बरतने की भी अपील की गई है।