अंबिकापुर : बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोगों की जान चली जाती है, ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरुरी है, वहीँ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से दुखद और दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ बिनिया गांव में शनिवार को अचानक मौसम करवट ली। इस दौरान खेत में काम करे रहे युवक और बच्चियां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गये, जिसके बाद सभी झुलस गये, इस घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने 7 साल की मासूम को मृत घोषित कर दिया। यह दर्दनाक घटना लखनपुर थाना क्षेत्र की है।
इस घटना में मिली जानकारी के मुताबिक, बरसात के मौसम में आकाशीय बिजली गिरने की गतिविधियां बढ़ गई है। वहीँ बिनिया में बच्ची परिवार के साथ अपने ही खेत में रोपा लगा रही थी। करीब 4:30 बजे मौसम बिगड़ने लगा, कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोग अचेत होकर गिर गए। वह गाज की चपेट में आकर झुलस चुके थे, तभी इस घटना के दौरान बच्ची की मां भी वहां मौजूद थी।
इस घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए आरगोती के संगवारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद प्रीति ठाकुर को मृत घोषित कर दिया, तो वहीं अन्य घायलों की स्थिति अभी ठीक बताई गई है, इस घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। बारिश में ऐसी घटनायें बढ़ जाती है, इसलिये इस दौरान घरों में ही रहने का प्रयास करें।



