जिस सांप ने काटा उसी सांप को गले में डालकर 14 किलोमीटर दूर अस्पताल पहुंचा युवक, देखें विडियो।

कांकेर : यूँ तो किसी को सांप काट ले और वो ज्यादा समय तक जीवित रह पाये, ऐसा मुश्किल ही होता है, वहीँ सामने आया मामला भी कुछ चौंकाने वाला है, जहाँ छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दंग कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ जिले के पखांजूर क्षेत्र में एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया था। इसके बाद युवक ने सांप को पकड़ लिया और उसे अपने लगे में लपेट कर अपने साथ अस्पताल ले गया। वह डॉक्टरों को यह पहचान कराने के लिए सांप को अस्पताल लेकर गया था कि इसी सांप ने डसा है, जिससे उसे सही ईलाज मिल सके, इससे युवक के साहस का भी पता चलता है, कि उसने 14 किलोमीटर तक बाईक चलाई।

युवक ने उठाया बड़ा जोखिम :

युवक ने ऐसा जोखिम उठाया है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। जानकारी के अनुसार, युवक सूचना पर सांप का रेस्क्यू करने पहुंचा था। रेस्क्यू के दौरान सांप ने युवक को डस लिया। जिसके बाद युवक ने सांप को पकड़कर अपने गले में लपेट लिया और करीब 14 किलोमीटर तक बाइक चलाकर अस्पताल पहुंच गया। मामले के अनुसार युवक सांप के रेस्क्यू का काम करता है। जब युवक को सांप ने डस लिया तो वह परेशान होने की जगह उसे पकड़ लिया और अपने गले में लपेट लिया। युवक ने बताया कि उसका उद्देश्य अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को सांप की पहचान कराना था। युवक ने कहा कि सांप की पहचान होने से डॉक्टरों को इलाज के लिए जरूरी जानकारी मिल सकेगी।

इस दौरान युवक एक हाथ से सांप का मुंह पकड़ कर रखा था और एक हाथ से बाइक चला रहा था। इसी दौरान वहां से गुजरने वाले किसी ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग युवक की हिम्मत और उसके उठाए जोखिम को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, जानकारों के मुताबिक ऐसी स्थिति में यह तरीका बिल्कुल सुरक्षित नहीं माना जा सकता, हालाँकि युवकी की तकदीर बेहतर थी की वह स्वस्थ रहा, रास्ते पर गिरने का जोखिम भी था।

जहरीला नहीं था सांप :

स्नैक कैचरों का दावा है कि जिस सांप ने युवक को डसा था वह जहरीला नहीं था। इसके बाद भी युवक ने जिस तरह से जोखिम भरा काम किया है वह पूरी तरह से गलत है। अगर सांप जहरीला होता तो बाईक चलाने के दौरान फिर से काट सकता था। हालांकि डॉक्टरों के अनुसार, युवक का इलाज कर दिया गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। युवक ने बताया है कि वह 8 सालों से सांप का रेस्क्यू कर रहा है।

देखें विडियो :