बालोद : महिलायें कहीं भी सुरक्षित नहीं है, ऐसे में वो कई बार अपने मान-सम्मान और इज्जत को लेकर हमेशा चिंतित रहती है, इसी को लेकर सामने आये मामले के अनुसार इलाज के लिए दवाखाने पहुंची एक महिला ने संचालक पर गंभीर आरोप लगाये हैं। महिला का आरोप है कि साइटिका के इलाज के दौरान दवाखाना संचालक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर उसके साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की, जिससे महिला को मानसिक यातना मिली, इस घटना से महिला घबरा गई। वहीँ महिला के विरोध करने और मदद के लिए खिड़की का कांच पीटने के बाद परिजनों की आवाज सुनकर आरोपी ने दरवाजा खोला।
शिकायत के बाद पुलिस ने दवाखाना संचालक को किया गिरफ्तार :
इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला स्थित बैद्यनाथ दवाखाना का है। पुलिस के अनुसार, महिला साईटिका का इलाज कराने दवाखाना पहुंची थी। इलाज के दौरान महिला ने दवाखाना संचालक हेमशंकर साहू पर आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि आरोपी ने इलाज के दौरान कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था और उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध करते हुए मदद के लिए खिड़की का कांच पीटा। जिसके बाद महिला के परिजनों की आवाज सुनने के बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा खोला।
डायल 112 पर शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार :
इस घटना के बाद महिला ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। इस शिकायत के आधार पर बालोद पुलिस ने आरोपी दवाखाना संचालक हेमशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 एवं 75(2) के तहत कार्यवाही की है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।



