नशेड़ी युवक ने जहरीले सांप को गले में लपेटकर दिखाये करतब, सांप ने बार-बार काटा, फिर सामने आया हैरानजनक मामला, देखें विडियो।

पेंड्रा : नशा आदमी की सुधबुध गवां देता है, जिसके बाद वह बेख़ौफ़ हरकतें करता है, जो दूसरों के लिये डराने वाली होती है, ऐसे ही एक घटना ने लोगों को चिंता में डाल दिया। सामने आया मामला है जहाँ छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में गौरेला क्षेत्र के भदौरा गांव में शराब के नशे में एक युवक द्वारा जहरीले सांप के साथ खतरनाक करतब करने की घटना सामने आई है। मामले में बताया जा रहा है कि, संतराम भैना नामक युवक ने पड़ोसी के घर में घुसे जहरीले सांप को पकड़कर गले में लपेट लिया और गांव में घूमने लगा, जिसने देखा उसने दांतों तले उँगलियाँ दबा ली और तनाव में आ गये। इस हरकत के दौरान सांप ने युवक को कई बार डस लिया था, बताया गया है कि सांप जहरीला था।

परिजन कर रहे तलाश :

वहीँ सांप के डसने के बाद संतराम पर जहर का असर दिखाई देने लगा था। जिसके बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही वह अस्पताल से निकलकर भाग गया। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश में जुटे हैं और उसकी हालत को लेकर चिंतित हैं, उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

विशेषज्ञों ने इलाज में देरी को बताया जानलेवा :

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक सांप को गले में लपेटकर घूमता नजर आ रहा है। इस घटना ने एक बार फिर जहरीले जीव-जंतुओं के साथ लापरवाही से खिलवाड़ करने के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, सांप के काटने की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय उपचार बेहद जरूरी है। ऐसे मामलों में झाड़-फूंक या इलाज में देरी जानलेवा साबित हो सकती है, युवक के साथ कुछ भी हो सकता है।