राजधानी के गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज से आवागमन शुरू, 3 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा लाभ…

रायपुर। राज्य सरकार ने रायपुर शहरवासियों को बड़ी सौगात दी है। आज से रायपुर के गोगांव रेलवे अंडर ब्रिज से आवागमन शुरू हो गया है।

लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज इस ब्रिज का लोकार्पण किया। क्षेत्र की 3 लाख से अधिक की आबादी को इससे लाभ मिलेगा। 407 मीटर लंबा आरयूबी का निर्माण 15.73 करोड़ रूपए की लागत से हुआ है।