प्रदेश के मुख्यमंत्री का आज खरसिया और पाटन दौरा

पाटन। खरसिया और पाटन में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11 बजे रायपुर से खरसिया के लिए होंगे रवाना।

खरसिया में दोपहर 12 मिलेट्स ऑन व्हील का करेंगे शुभारंभ कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंदिर दर्शन और उद्घाटन में होंगे शामिल।

स्मृति महोत्सव एवं एकोत्तरी चौका आरती महायज्ञ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे शामिल फिर दोपहर 1:30 बजे रायगढ़ के बैसपाली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैसपाली में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं शिलान्यास भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

पाली से मुख्यमंत्री पाटन के लिए रवाना होंगे पाटन में दोपहर 3:45 बजे स्काउट एवं गाइड रैली कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।

मां परमेश्वरी महोत्सव मे भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे जिसके बाद पाटन के राजीव सरोवर का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण , शाम 5:00 पाटन से वापस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लौटेंगे रायपुर.