छत्तीसगढ़ में बंद कमरे में मामी और भांजे ने लगाई फांसी, दोनों करते थे एक-दूसरे से प्यार…

जगदलपुर। जगदलपुर में मामी और भांजे ने बंद कमरे में एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मृतिका महिला 2 बच्चों की मां थी। वहीं मृतक की शादी नहीं हुई थी वह अपने मामा के घर में साथ में रहता था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना बोधघाट थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, गंगामुंडा इलाके के रहने वाले मृतक विष्णु साहू 32 वर्ष अपनी 33 वर्षीय मामी व मामा के साथ रहता था। विष्णु साहू वेल्डिंग का काम करता था। शुक्रवार को सभी काम पर चले गए थे। घर मे सिर्फ मृतिका मामी और उसका भांजा विष्णु साहू ही था।

शाम में जब विष्णु साहू का छोटा भाई घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांक कर देखा। अंदर उसके भाई और मामी का शव फंदे पर लटका रहा था। इस घटना के बाद परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने परिजनों के साथ मिलकर किसी तरह दरवाजा खोला। जिसके बाद दोनों के शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।

बोधघाट पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि दोनों मृतक एक दूसरे को पसंद करते थे। फिलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है।