छत्तीसगढ़ में फिर से बदला मौसम का मिजाज : फिर लौटी ठंड, इस जिले में 5.7 डिग्री दर्ज हुआ न्यूनतम तापमान

छत्तीसगढ़। में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा था लेकिन अब ठंड की वापसी फिर हो गई है। कबीरधाम जिले में 4 फरवरी को 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं कई इलाकों में सुबह धुंध और कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से आ रही ठंडी और शुष्क हवा की वजह से छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान गिर रहा है। कबीरधाम जिले में 5.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

4 फरवरी को इन जिलों में रहा इतना तापमान
रायपुर में 13.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान.
बिलासपुर में 11.5,
सरगुजा में 8,
जगदलपुर में 11.1,
दुर्ग में 9.2,
राजनांदगांव में 13.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।