स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन : भाजपा कार्यालय में विधायकों से मंत्रियों तक सभी के साथ होगी महत्वपूर्ण बैठक।

रायपुर : छत्तीसगढ़ में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियां तेज हैं। प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। इस दौरान राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिनभर बैठकों का दौर चलेगा। पार्टी के विधायक, सांसद, राज्य मंत्रिमंडल के मंत्री और विभिन्न निगम-मंडल के पदाधिकारी अलग-अलग बैठकों में शामिल होंगे।

विधायकों के साथ सुबह होगी संगठनात्मक चर्चा :

दिन की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक प्रदेश के सभी भाजपा विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी। इस दौरान संगठन से जुड़े विषयों और पार्टी की गतिविधियों पर चर्चा होगी। सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक भाजपा के प्रदेश सांसदों के साथ बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक राज्य मंत्रिमंडल के मंत्रियों के साथ विशेष बैठक निर्धारित है। इन बैठकों में पार्टी और सरकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जायेगा।

निगम-मंडल और आयोग के पदाधिकारियों की होगी समीक्षा :

दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 बजे तक विभिन्न निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक में संबंधित संस्थाओं से जुड़े कामकाज और गतिविधियों पर चर्चा की जायेगी। बैठकों के अंतिम चरण में शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक विचार परिवार के प्रमुख पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जायेगी।

संगठनात्मक समन्वय पर रहेगी नजर :

स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शम्भू के दौरे के दूसरे दिन का कार्यक्रम पार्टी के विभिन्न स्तरों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद पर केंद्रित है। सुबह से शाम तक प्रस्तावित बैठकों के जरिए संगठन, जनप्रतिनिधियों, सरकार और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों के बीच समन्वय से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।