शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर 23 वर्षीय आरोपी सौरभ निर्मलकर गिरफ्तार।

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नाबालिग युवती से दुष्कर्म और उसके गर्भवती होने का मामला सामने आया है। मामले में आमाबेड़ा पुलिस ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को युवती की नाबालिग उम्र की जानकारी थी। इसके बावजूद उसने प्रेम संबंध और शादी करने का भरोसा दिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये।

शादी का भरोसा देकर बनाया संबंध :

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सौरभ कुमार निर्मलकर, निवासी कोलियारी आवासपारा, ने फरवरी 2026 से युवती को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाये। इसके चलते युवती गर्भवती हो गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस :

पीड़िता की शिकायत पर आमाबेड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश और आगे की कानूनी कार्यवाही की।

गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश :

पुलिस ने 27 अक्टूबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल मामले की जांच आमाबेड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्यवाही :

इस पूरे मामले में कार्यवाही पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष बंछौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी संतोष जैन के पर्यवेक्षण में की गई।