छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की वर्ष 2027 के अवकाशों की सूची : शासकीय सेवकों को मिलेंगे तीन ऐच्छिक अवकाश, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2027 के लिये शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में सामान्य अवकाश, सार्वजनिक अवकाश और ऐच्छिक अवकाश की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2027 में छत्तीसगढ़ के शासकीय सेवकों को निर्धारित सामान्य अवकाश के साथ अपनी इच्छानुसार तीन ऐच्छिक अवकाश लेने की पात्रता होगी।

वर्ष 2027 के सामान्य अवकाश :

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2027 में सामान्य अवकाश की सूची में छेरछेरा, गणतंत्र दिवस, संत रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, होली, गुड फ्राइडे, भक्त माता कर्मा जयंती, डॉ.अंबेडकर जयंती, रामनवमी, महावीर जयंती, ईद-उल-जुहा (बकरीद), बुद्ध पूर्णिमा, मोहर्रम, कबीर जयंती, हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, महात्मा गांधी जयंती, दीपावली, छठ पूजा, गुरु घासीदास जयंती और क्रिसमस शामिल हैं।

रविवार को पड़ने वाले त्यौहारों पर अलग से अवकाश नहीं :

अधिसूचना के अनुसार, वर्ष 2027 में स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद, दशहरा (विजयादशमी) और गुरु नानक जयंती रविवार को पड़ रहे हैं। इसलिए इन त्यौहारों के लिये अलग से सामान्य अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

ऐच्छिक अवकाश की सूची :

राज्य सरकार ने वर्ष 2027 के लिये ऐच्छिक अवकाशों की सूची भी जारी की है। इसमें नए साल का दिन, मकर संक्रांति, नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती, बसंत पंचमी, छत्रपति शिवाजी जयंती, राजिम मेला माघ पूर्णिमा, गुड़ी पड़वा, वैशाखी, रथयात्रा, नाग पंचमी, पोला, गणेश चतुर्थी, नवाखाई, विश्वकर्मा जयंती, अग्रसेन जयंती, करवाचौथ, गोवर्धन पूजा, भगवान सहस्त्रबाहु जयंती, संत नामदेव जयंती और शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस सहित कई त्यौहार एवं महत्वपूर्ण दिवस शामिल हैं।

कर्मचारियों को मिलेंगे तीन ऐच्छिक अवकाश :

जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रत्येक शासकीय सेवक को सूची में शामिल ऐच्छिक अवकाशों में से अपनी इच्छानुसार केवल तीन अवकाश लेने की पात्रता होगी। रविवार को पड़ने वाले कुछ ऐच्छिक अवकाशों को सूची में शामिल नहीं किया गया है।

बैंकों एवं कोषालयों के लिये सार्वजनिक अवकाश :

इसके अलावा, परक्राम्य लिखित अधिनियम, 1881 की धारा 25 के तहत सार्वजनिक अवकाशों की अलग सूची भी जारी की गई है। इस सूची में बैंक एवं कोषालयों के लिये निर्धारित अवकाश शामिल हैं। बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी का अवकाश केवल बैंकों और कोषालयों के लिये घोषित किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना (दिनांक 27 अक्टूबर 2026) के अनुसार वर्ष 2027 के लिए छत्तीसगढ़ में घोषित सार्वजनिक और ऐच्छिक अवकाशों का विवरण इस प्रकार है :

1. सार्वजनिक अवकाश (वर्ष 2027) :

क्र.अवकाश का नामदिनांक (ग्रेगोरियन कैलेंडर)सप्ताह का दिन
1.गणतंत्र दिवस26 जनवरीमंगलवार
2.संत रविदास जयंती20 फरवरीशनिवार
3.महाशिवरात्रि06 मार्चशनिवार
4.ईद-उल-फितर10 मार्चबुधवार
5.गुड फ्राइडे26 मार्चशुक्रवार
6.होली22 मार्चसोमवार
7.बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी (केवल बैंकों एवं कोषालयों हेतु)01 अप्रैलगुरुवार
8.महावीर जयंती19 अप्रैलसोमवार
9.ईद-उल-जुहा (बकरीद)17 मईसोमवार
10.बुद्ध पूर्णिमा20 मईगुरुवार
11.मोहर्रम16 जूनबुधवार
12.कृष्ण जन्माष्टमी25 अगस्तबुधवार
13.महात्मा गांधी का जन्म दिवस02 अक्टूबरशनिवार
14.दीवाली (दीपावली)29 अक्टूबरशुक्रवार
15.क्रिसमस दिवस25 दिसंबरशनिवार

2. रविवार के दिन पड़ने वाले अवकाश (जिनके लिए अलग से अवकाश घोषित नहीं किए गए हैं) :

क्र.अवकाश का नामदिनांकसप्ताह का दिन
1.स्वतंत्रता दिवस15 अगस्तरविवार
2.ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)15 अगस्तरविवार
3.दशहरा (विजयादशमी)10 अक्टूबररविवार
4.गुरुनानक जन्म दिवस14 नवंबररविवार

3. ऐच्छिक अवकाश (वर्ष 2027) :

क्र.अवकाश का नामदिनांकसप्ताह का दिन
1.नववर्ष दिवस01 जनवरीशुक्रवार
2.लुई ब्रेल का जन्म दिवस04 जनवरीसोमवार
3.राजिम भक्तिन माता जयंती07 जनवरीगुरुवार
4.मकर संक्रांति / पोंगल15 जनवरीशुक्रवार
5.गुरु गोविंद सिंह का जन्म दिवस15 जनवरीशुक्रवार
6.शहीद गेंदसिंह शहादत दिवस20 जनवरीबुधवार
7.माँ शाकंभरी जयंती22 जनवरीशुक्रवार
8.नेताजी सुभाषचन्द्र बोस जयंती23 जनवरीशनिवार
9.शब-ए-बारात23 जनवरीशनिवार
10.बसंत पंचमी / माँ परमेश्वरी जयंती11 फरवरीगुरुवार
11.छत्रपति शिवाजी जयंती19 फरवरीशुक्रवार
12.राजिम मेला माघ पूर्णिमा20 फरवरीशनिवार
13.महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती02 मार्चमंगलवार
14.जमात-उल-विदा05 मार्चशुक्रवार
15.वीरांगना अवंतीबाई का बलिदान दिवस20 मार्चशनिवार
16.भाई-दूज (होली)24 मार्चबुधवार
17.रंगपंचमी27 मार्चशनिवार
18.गुड़ी पड़वा07 अप्रैलबुधवार
19.चेट्रीचंड्र08 अप्रैलगुरुवार
20.वैशाखी14 अप्रैलबुधवार
21.हाटकेश्वर जयंती19 अप्रैलसोमवार
22.धरती पूजा (खद्दी पर्व)20 अप्रैलमंगलवार
23.सेन जयंती03 मईसोमवार
24.शंकराचार्य जयंती11 मईमंगलवार
25.छत्रसाल जयंती / महाराणा प्रताप जयंती07 जूनसोमवार
26.वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस24 जूनगुरुवार
27.रथयात्रा05 जुलाईसोमवार
28.डॉ. खूबचंद बघेल का जन्म दिवस19 जुलाईसोमवार
29.नाग पंचमी06 अगस्तशुक्रवार
30.हरछट23 अगस्तसोमवार
31.पोला31 अगस्तमंगलवार
32.गणेश चतुर्थी04 सितंबरशनिवार
33.नवाखाई07 सितंबरमंगलवार
34.डोल ग्यारस11 सितंबरशनिवार
35.अनंत चतुर्दशी14 सितंबरमंगलवार
36.विश्वकर्मा जयंती17 सितंबरशुक्रवार
37.डॉ. सैय्यदना साहब जी का जन्मदिवस21 सितंबरमंगलवार
38.प्राणनाथ जयंती29 सितंबरबुधवार
39.सर्व पितृमोक्ष अमावस्या29 सितंबरबुधवार