रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल : निरीक्षक मनीष तिवारी सहित 30 पुलिसकर्मियों का तबादला, आदेश जारी।

रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ। संजीव शुक्ला ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र रायपुर से स्थानांतरित कर यातायात पुलिस कमिश्नरेट में अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।

इसके अतिरिक्त, कमिश्नरेट क्षेत्र में 29 अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापना की गई है। इस सूची में उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इन सभी की नवीन पदस्थापना विभिन्न थानों, रक्षित केंद्र, महिला थाना, यातायात शाखा और पुलिस कंट्रोल रूम में की गई है।

आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही, संबंधित थाना प्रभारियों और रक्षित निरीक्षक को अधिकारियों की रवानगी एवं आमद की सूचना तत्काल पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय भेजने के लिये कहा गया है।

क्र.पदनामनामवर्तमान पदस्थापनानवीन पदस्थापना
1उनिज्योति राजपूतथाना खमतराईमहिला थाना
2सउनिराधेलाल साहूथाना डीडीनगररक्षित केन्द्र
3सउनिस्वेल्हा शेख(थाना सिविललाईन) महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्तथाना आमानाका
4सउनिसरिता यादवथाना आमानाका(रक्षितकेन्द्र) महिला पेट्रोलिंग पिंक गश्त
5सउनिनागेन्द्र कुमार सिंहरक्षित केन्द्रथाना खमतराई
6सउनिओसकर केरकेट्टाथाना सरस्वतीनगररक्षित केन्द्र
7सउनिअभय कुमार गणोरकरथाना खम्हारडीहयातायात
8प्रआर 1529सियाराम धुर्वेथाना गुढ़ियारीचौकी रामनगर
9मप्रआर 1730प्रिती वर्माथाना कोतवालीमहिला थाना
10प्रआर 1748मेहत्तर सिंह गोआर्य(रक्षितकेन्द्र) कार्यालय एसीपी कोतवालीथाना खम्हारडीह
11प्रआर 521खेमराज वर्माथाना सिविललाईन(रक्षितकेन्द्र) कार्यालय एसीपी सिविललाईन
12मप्रआर 580प्रमीला कुंजाममहिला थानाथाना कोतवाली
13प्रआर 635कामता प्रसाद जांगड़ेमहिला थानाथाना डीडीनगर स्थानांतरण निरस्त कर यथावत महिला थाना
14मप्रआर 27लेखा अग्रवालरक्षित केन्द्रथाना सिविललाईन
15मप्रआर 1507चन्द्रकला साहूथाना सिविललाईनथाना टिकरापारा
16प्रआर 1789रामनारायण पटेलथाना टिकरापाराथाना तेलीबांधा
17आर 1127दानेश्वर वर्मारक्षित केन्द्रथाना डीडीनगर
18आर 2345प्रमोद सिंह चंदेलथाना टिकरापाराथाना राजेन्द्रनगर
19मआर 1400सरस्वती सिन्हाथाना डीडीनगरकंट्रोलरूम
20मआर 47बबीता बांधेरक्षित केन्द्रथाना तेलीबांधा
21आर 940विकास तिवारीरक्षित केन्द्रथाना गंज
22आर 2646एकेश्वर वर्मारक्षित केन्द्रथाना डीडीनगर
23मआर 1099डिंगेश्वरी ध्रुवरक्षित केन्द्रमहिला थाना
24आर 1510अजय कुमार लकड़ारक्षित केन्द्रयातायात
25आर 645कमलेश दीवानथाना टिकरापारा (पुलिस सहायता केन्द्र कमलविहार)रक्षित केन्द्र
26मआर 1175अनिता द्विवेदीकंट्रोलरूमथाना टिकरापारा
27आर 1258प्रशांत कुमार साहूरक्षित केन्द्रथाना कबीरनगर
28आर 2840डोमार सिंह देवथाना कोतवालीथाना आमानाका
29आर 2804तुकेश्वर कुमार सिन्हारक्षित केन्द्रथाना टिकरापारा (पुलिस सहायता केन्द्र कमलविहार)