बिलासपुर में सरेराह युवतियों के बीच जमकर मारपीट : दो अलग-अलग वीडियो वायरल, देखें विडियो।

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवतियों के बीच सरेराह मारपीट का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़े दो अलग-अलग वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक तरफ जहां बीच सड़क पर युवतियों के बीच हुए हिंसक विवाद और मारपीट की तस्वीरें सामने आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ शहर के कुछ क्षेत्रों में असामाजिक गतिविधियों और नशाखोरी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आपस में बाल खींचकर की मारपीट, वीडियो वायरल :

मिली जानकारी के मुताबिक, वायरल हो रहा एक वीडियो बहतराई क्षेत्र का बताया जा रहा है, जिसमें युवतियां आपस में एक-दूसरे के बाल खींच-खींचकर मारपीट करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरा वीडियो भी शहर के ही एक अन्य क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालांकि, दोनों वीडियो की सत्यता और इस विवाद के पीछे की मूल वजह को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

अटल आवास क्षेत्र में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा :

इधर, सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत भूकंप अटल आवास क्षेत्र में लगातार असामाजिक गतिविधियों और नशाखोरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय स्तर पर नागरिकों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के लिये इन गतिविधियों को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है। पुलिस प्रशासन से ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने की मांग उठ रही है।