रायपुर। राज्य स्तरीय महिला मड़ई का आगाज आज से शुरू हो गई है। ये मड़ई 4 मार्च तक चलेगा। मड़ई की शुरुआत स्कूटर रैली निकालकर की गई। जिसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया भी शामिल हुईं।
ये स्कूटर रैली तेलीबांधा तालाब से लेकर आमानाका चौक तक निकाली निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। महिला दिवस के अवसर पर ये कार्यक्रम आयोजित करवाए जा रहे।
प्रदर्शनी लगाकर करेंगी बिक्री
महिला मड़ई सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों के तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी। यहां महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की झलक दिखाई देगी। मड़ई में राज्य की महिला स्व-सहायता समूहों के तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर बिक्री की जाएगी।

जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में एक मार्च को सुबह 9 से 2 बजे तक महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही बीटीआई ग्राउंड में 4 मार्च को दोपहर 12 बजे से राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।