रायपुर। राजधानी रायपुर में पति-पत्नी की लाश मिली है। दोनों की लाश घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पति की लाश बेडरूम में थी तो वहीं पत्नी की लाश किचन में लटकी हुई थी। आशंका जताई जा रही है दोनों ने फांसी लगाकर जान दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां के सिवनी गांव में एक साथ पति-पत्नी की लाश है। मुजगहन पुलिस ने पति-पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, पति का नाम नंदू नवरंग है और उसकी पत्नी का नाम मीनाक्षी है।

खुदकुशी के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है।