मुख्यमंत्री का भाजपा पर निशानाः कहा- निर्दाेषों को नक्सली बताकर जेल भेजा गया।

बस्तर। बस्तर में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम मंे जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, 15 साल के भाजपा के शासनकाल में बस्तर के बाहर के लोग बस्तर आने से डरते थे और छत्तीसगढ़ के बाहर के लोग छत्तीसगढ़ आने से डरते थे। क्योंकि नक्सलियों का दहशत था।

यहां के लोगों में डर था जब हम बाहर निकलते थे तो कितने समय आएंगे। परिवार वालों की रातों की नींद हराम हो जाती थी। राष्ट्रीय राजमार्ग के 5 किमी इधर और उधर ही सरकार थी। बस्तर के आदिवासियों के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। एक तरफ नक्सलियों का दबाव और दूसरे तरफ जवानों का डर। दोनांे तरफ से गोलियां चलती थी लेकिन सीना आदिवासियों का होता था। भाजपा शासनकाल में निर्दाेषों को नक्सली बताकर जेल भेजा गया। गांव को उजाड़ दिया गया था। भाजपा शासनकाल में महुआ को सड़कों पर फेंकना पड़ा था।

सीएम बोले- बस्तर के लोगों ने कांग्रेस पर भरोसा जताया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी ने इसी मंच से कहा था कि आप हम पर विश्वास करिए हम आपको सुरक्षा और रोजगार देंगे। जल, जमीन और जंगल का अधिकार देंगे। आप लोगों ने भरोसा जताया और बस्तर के 12 में से 11 सीट पर कांग्रेस की झोली में डाल दिए। उपचुनाव के बाद 12 में से 12 सीट कांग्रेस की हैा बस्तर का सांसद कांग्रेस के यहां के जिला पंचायत अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष सभी कांग्रेस के महापौर कांग्रेस के और अब यहां विकास हो रहा है।

कांग्रेस ने 4200 एकड़ जमीन लौटाने का काम किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि लोहंडीगुड़ा में कांग्रेस ने 4200 एकड़ जमीन किसानों को दिलाने का काम किया। इंदिरा गांधी जी ने बस्तर के किसानों को पट्टा दिया था जिसे रमन सिंह ने छीन लिया था और अब राहुल गांधी ने फिर से उन्हें पट्टा दिया। लाखों लोगों को पट्टा दिया, जल, जंगल जमीन में उन्हें अधिकार दिया। जहां पहले बंदूक की गोलियां सुनाई देती थी आज वहां के भाई-बहनों द्वारा गीत सुनाई देता है।

दंतेवाड़ा में कोई नहीं जा सकता था। किसी की हिम्मत नहीं होती थी। आज दंतेवाड़ा समेत जगह-जगह डेनैक्स में 800 लड़कियां काम कर रही हैं। बस्तर में बाहर से कपड़ा आता था। अब यहां कपड़ा बनकर बाहर जा रहा है। तीखूर, महुआ का लड्डू का निर्माण हो रहा है। विकास के क्षेत्र में बस्तर आगे बढ़ रहा है।