कानपुर (उ.प्र.) : लव जिहाद के मामले जहाँ सुर्ख़ियों में आते रहते है, तो वहीँ अब सामने आया मामला कुछ और ही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां चुन्नीगंज की रहने वाली है 22 साल की एक ब्राह्मण लड़की ने आरोप लगाया है कि कुछ समय पहले अभिषेक सिंह नाम के लड़के के साथ उसकी दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की रिश्ते प्यार में बदली और उनके बीच संबंध भी बनें। मामले में पीड़िता ने बताया है कि आरोपी युवक अभिषेक उससे जब मिला तो उसने अपना नाम और धर्म छुपाया। उसने खुद को राजपूत (ठाकुर) बताया, जब युवती ने कहा कि उनके यहां दूसरी जाति में शादी नहीं होती तो युवक ने कहा कि ‘सब मान जाएंगे’। इस तरह वह युवती को बरगलाता रहा। इसके बाद शादी का झांसा देकर वह लगातार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा।
इस मामले में एक युवती ने ईसाई युवक अभिषेक क्लॉडियस पर हिंदू बनकर फंसाने, प्रेग्नेंट करने और फिर गैंगरेप का गंभीर आरोप लगाया है। शादी के लिए धर्म बदलने के दबाव और पहचान छिपाकर लिव-इन में रहने के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें कानपुर के इस चर्चित धर्मांतरण और धोखाधड़ी मामले की पूरी रिपोर्ट।
इस मामले में सच्चाई तब सामने आई जब युवती गर्भवती हो गई। इस घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब आरोपी अभिषेक क्लॉडियस (ईसाई) ने खुद को ‘ठाकुर’ बताकर युवती से दोस्ती की। हिंदू पहचान का मुखौटा पहनकर उसने युवती का विश्वास जीता और फिर दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये।
वहीँ पीड़िता का आरोप है कि जैसे ही उसने शादी की बात की तो आरोपी का असली चेहरा सामने आ गया। उसने कहा कि वह हिंदू नहीं है और अगर शादी करनी है तो युवती को अपना धर्म बदलकर क्रिश्चियन (ईसाई) बनना होगा। इस मामले में इंकार करने पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, पीड़िता ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि जब वह गर्भवती थी, तब आरोपी के परिजनों ने उसके पेट पर लात-घूंसों से हमला किया था और इस बर्बरता का नतीजा यह हुआ कि उसका बच्चा गर्भ में ही खत्म हो गया और वह मृत पैदा हुआ। वहीँ युवती का यह भी आरोप है कि आरोपी के पिता और कुछ रिश्तेदारों ने भी उसके साथ गलत हरकतें कीं है और उसको काफी ज्यादा प्रताड़ित किया है।
इसको लेकर पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी कई बार शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने समझौता कराने की कोशिश की और कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। आरोपी खुलेआम प्रशासन को चुनौती देता था और बजरंग दल जैसे संगठनों के नाम पर उसे डराता था। हालांकि अब मामला तूल पकड़ने पर थाना कर्नलगंज में तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग सक्रिय हो गया है। संबंधित पुलिस अधिकारी के अनुसार ‘महिला की तहरीर के आधार पर FIR कर लिया गया है। मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है।



