5 दिवसीय समरसता क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन, चमचमाती फ्लड लाइट के बीच सर्वधर्म की 22 टीमो ने खेले मैच, इस टीम ने जीता ख़िताब….।

लेखराज मोटवानी/इंदौर (म.प्र.) : इंदौर शहर में पहली बार राष्ट्र स्तरीय टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नमो नमो शंकरा संस्था द्वारा सर्वधर्म के खिलाड़ियों को क्रिकेट टूर्नामेंट में जोड़ने के उद्देश्य से 5 दिवसीय नमो नमो शंकरा समरसता प्रीमीयर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन भव्य आतिशबाजी के बीच इंदौर शहर के यशस्वी सांसद श्री शंकर लालवानी के मुख्य आथित्य में हुआ । 12 अप्रैल को इंदौर शहर के सर्वधर्मो के संतगणो ने दशहरा मैदान (विजय क्लब ग्राउंड) में इस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया था जिसके बाद प्रतिदिन शहर की राजनीतिक हस्तियों, प्रदेश एवं शहर के सामाजिक समाजसेवियों और योगा गुरु, साइकलिस्ट, वेट लिफ्टर एवं अन्य कई सोशल मीडिया से जुड़े प्रतिभाशाली लोगो की उपस्थिति में निरंतर 5 दिवसीय भव्य टूर्नामेंट चला ।

संस्था के अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी ने बताया कि इस भव्य आयोजन में चमचमाती फ्लड लाइट के बीच पूरे शहर से सर्वधर्म की लगभग 22 टीम उतरी जिसमे फाइनल मैच में रंगारंग आतिशबाजी के बीच लालबाग विधान 11 ने एफ.आई क्रिकेट क्लब को रोमांचक मैच में हराकर टूर्नामेंट का खिताब जीता । टूर्नामेंट में प्रतिदिन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ साथ खिलाड़ियों के बीच इंदौर शहर के संतगणो, राजनेताओं, सामाजिक समाजसेवियों, महिला-युवा शक्ति द्वारा राष्ट्र गान एवं जय जय सियाराम के नारों के बीच होता था । ग्राउंड में बाउंड्री लाइट की बनाई गई थी भगवान श्री राम,स्वामी विवेकानंद जी टंट्या मामा के बड़े-बड़े कटआउट लगाए गए थे पूरे ग्राउंड को केसरिया झंडू से सजाया गया था। टूर्नामेंट का विशेष आकर्षण में मध्यप्रदेश स्तरीय अंपायरो के साथ साथ लाइव कवरेज और थर्ड अंपायर के निर्णय एवं लाइट वाले स्टप एवं मध्यप्रदेश स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट की समस्त सुविधायों के साथ विजेता टीम को 51000 एवं उपविजेता टीम को 31000 का उपहार मिला एवं साथ ही साथ प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के उपहारों के बीच बेस्ट ड्रेस अप टीम को विशेष पुरस्कार एवं टूर्नामेंट के हर खिलाड़ी को मैडल और सर्टिफिकेट दिये गए ।

पंकज फतेहचंदानी ने बताया कि नमो नमो शंकरा भव्य समस्त सुविधायों के इस क्रिकेट टूर्नामेंट से खिलाड़ियों में भारी उत्साह का वातावरण था जिसमे आयोजक संस्था द्वारा इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा का खयाल रखा गया था । टूर्नामनेंट में मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बैट्समेन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट कैच एवं प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी वितरित किये गए। टूर्नामेंट में नमो नमो शंकरा परिवार के के लगभग 120 कार्यकर्ता प्रतिदिन सेवाएं देते थे।

कार्यक्रम के खास क्षण :

लालबाग़ विधान 11 ने रोमांचक मैच में एफ.आई क्रिकेट क्लब को हराकर जीता टूर्नामेंट का खिताब

दशहरा मैदान पर हुआ देश का सबसे बड़े स्तर का टेनिस नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट

5 दिवस में कुल 21 मैच से पूरा हुआ टूर्नामेंट

सर्वधर्म को क्रिकेट टूर्नामेंट से जोड़ने के उद्देश्य से नमो नमो शंकरा ने किया था समरसता रात्रिकालीन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

शहर के सर्वधर्मो के संतों के दीप प्रज्जवलन से हुआ था शुभारंभ एवं सांसद शंकर लालवानी की उपस्थिति में भव्य आतिशबाजी के बीच हुआ समापन समारोह

संतो ब्राह्मणों के साथ साथ महिला-युवा मोर्चा, वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने प्रतिदिन होने वाले रात्री मैचों में मैदान में बल्ला संभालकर व बोलिंग कर लिया क्रिकेट खेलने का आनंद

चमचमाती फ्लड लाइट के बीच सर्वधर्म की 22 टीमो ने खेले मैच

भगवामय मैदान में भगवा झंडो के बीच भारत माता की जय और जय जय सियाराम से गूंज रहा था प्रतिदिन पूरा दशहरा मैदान

मध्यप्रदेश स्तरीय अंपायर द्वारा अंपायरिंग एवं लाइव कवरेज से हों रहे है थर्ड अंपायर द्वारा भी हुए निर्णय

सोशल मीडिया एवं मीडिया चैनल के माध्यम से पूरे मध्यप्रदेश में हो रहा है मैच का चल रहा था सीधा प्रसारण

डिजिटल स्कोर एवं बड़ी एल.ई.डी पर लाइव क्रिकेट के प्रसारण के साथ साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी होता था निरंतर प्रसारण

प्रख्यात क्रिकेट कामेंटर एवं विविध भारती के प्रख्यात कलाकार द्वारा की जा रही थी प्रतिदिन कामेंट्री

विजेता टीम को 51000 एवं उपविजेता टीम को मिला 31000 का उपहार

तीन छक्कों या चार चोको पर विशेष पुरस्कार के साथ साथ टूर्नामेंट में खेल रहे हर खिलाड़ी को मिला मैडल और सर्टिफिकेट

लाइट वाले स्टंप एवं गिल्ली के साथ खेला गया राष्ट्र का सबसे बड़ा टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट

मैच देखने आ रहे हर दर्शक को स्वल्पाहार एवं हर खिलाड़ी के लिए एनर्जी ड्रिंक की करी गयी थी व्यवस्था