ट्रेड लाइसेंस निरस्त किया जाये : कैट।

विजय थावानी/सतना (म.प्र.) : कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया टेंडर्स सतना की मासिक बैठक कैट कार्यालय अमर आर्कैट जय स्तंभ पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर कैट के प्रदेश सचिव अशोक दौलतानी ने कहां ट्रेड लाइसेंस स्थगित करना एक छलावा है इस नोटिफिकेशन को अविलंब स्थगित करना चाहिए। नहीं तो चुनाव बाद फिर लागू हो जाएगा जो व्यापारियों के लिए ख़तरनाक है। अशोक दौलतानी ने कहा मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री व नगरीय निकाय मंत्री को व्यवहारिक स्थिति को समझना चाहिए। कैट के संभागीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर अग्रवाल ने कहा कि केवल अफसरों ‌के प्रस्तावों को एक दम सहमति नहीं देना चाहिए रेवेन्यू बढ़ाने के लिए इस तरह के कदम उठाना घातक सिद्ध होगा।

बैठक में महामंत्री अभिषेक जैन ने दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सफल राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी दी एंव भविष्य के व्यापार में होने वाले परिवर्तन के साथ व्यापार करने के ‌लिए व्यापारियों को तैयार रहने को कहा। बैठक में सभी विषयों पर बिन्दु वार चर्चा की गई। कैट मनोहर वाधवानी ने कहा नीति व्यापार बढ़ाने वाली होनी चाहिए। आभार जिला मंत्री जितेंद्र साबनानी ने व्यक्त किया। इस मौके पर अशोक दौलतानी, चन्द्रशेखर अग्रवाल पवन मलिक, मनोहर वाधवानी, अभिषेक जैन, जितेंद्र साबनानी, राजेश अग्रवाल, गोविन्द छाबड़िया, मनोज अग्रवाल, शुशील ‌मंघनानी सहित अन्य लोग उपस्थिति रहे।