भाजपा के बड़े नेता नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल, भूपेश बघेल ने कहा- सच्चे आदिवासी नेता हैं साय।

रायपुर : चुनावी वर्ष में भाजपा को बड़ा झटका पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री मो अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, अनिला भेड़िया, सत्यनारायण शर्मा समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। नंदकुमार साय, रविवार को बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद आज कांग्रेस में शामिल हो गए।

साय ने अपने इस्तीफे में क्या लिखा है…

मुझ पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। मेरी गरिमा को लगातार ठेस पहुंचाई जा रही है, जिससे मैं आहत महसूस कर रहा हूं। उन्होंने अपना इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह करते हुए कहा था कि बहुत गहराई से विचार करने के बाद मैंने बीजेपी में अपने सभी पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।

तीन बार के लोकसभा सांसद और तीन बार के विधायक साय पूर्व में छत्तीसगढ़ और अविभाजित मध्य प्रदेश दोनों में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साय ने अपने त्यागपत्र में आरोप लगाया कि उनके सहयोगी साजिश रच रहे थे। और उनकी छवि खराब करने के लिए झूठे आरोप लगा रहे थे। जिससे उन्हें बहुत दुख हुआ।

कांग्रेस ने दिया अटकलों को विराम :

इसके साथ ही नंद कुमार साय को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पहले ही ट्वीट कर माहौल तैयार कर दिया, नंद कुमार साय को लेकर चल रही अटकलों में कांग्रेस ने विराम लगाते हुए लिखा कि आज (सोमवार) 1 मई, सुबह 11:00 बजे कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय, राजीव भवन रायपुर में एक प्रख्यात व्यक्तित्व कांग्रेस में शामिल होगा। वहीं बड़ी बैठक को लेकर सभी नेता राजधानी रायपुर के राजीव भवन में सभी दिग्गज कांग्रेस नेता-मंत्री कांग्रेस भी इकट्ठा हुए।रविवार को नंद कुमार साय के सोशल मीडिया एकाउंट पर उनके इस्तीफे का पोस्ट आया, एक वीडियो भी पोस्ट किया गया पर कुछ ही देर में ये पोस्ट उनके अकाउंट से डिलीट हो गया। लेकिन वाट्सएप ग्रुपों पर नंदकुमार साय का एक पत्र वायरल हुआ जो कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को संबोधित था। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि नंदकुमार साय का पत्र हमें मिला है। हमें लगता है कि उन्हें कोई गलतफहमी हुई है। हम लगातार कोशिश कर रहे हैं कि उनसे हमारा संपर्क हो, लेकिन उनसे किसी भी प्रकार से संपर्क नहीं हो पा रहा है जिससे हम चिंतित हैं।

भूपेश बघेल बोले :

आज बहुत बड़ा दिन है।  ऐसे समय में गरीबी और आदिवासियों के लिए काम करने वाले नंद कुमार साय कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह का माहौल है।  सीएम भूपेश बघेल  ने नंद कुमार साय का राजनीतिक सफर बताते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है।  सीएम ने कहा है कि साय ने पूरा जीवन आदिवासियों की हक की लड़ाई में बिता दिया। बीजेपी के क्रियाकलापों से व्यस्थित होकर पार्टी का त्याग किया। कांग्रेस की सदस्यता ली है। मैं उनका स्वागत करता हूं।

नंद कुमार साय ने कहा कि मैं शुरुआत से बीजेपी में रहा हूं। बीजेपी ने नेताओ को फॉलो करता हूं। यहां छत्तीसगढ़ में कस्बे शहर में बदल गए। मैं कामों की स्टडी की है। इसके साथ ही नंद कुमार साय ने भूपेश सरकार की जमकर तारीफ की है। भूपेश बघेल की सरकार ने राम के ननिहाल के भी बहुत काम किया है। बीजेपी का स्वरूप अब बचा नहीं है। दिग्गज नेताओं के साथ काम किया हूं मुझे कोई दायित्व नहीं दिया गया। दायित्व की बात नहीं है लेकिन पार्टी का उद्देश्य नहीं दिखता है। समर्थ और समर्पित दल में रहना चाहिए तो भूपेश बघेल सभी वर्गों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं।