रायपुर : राजधानी में लगातार नकली माल बड़ी मात्रा में खपत हो रहा है और सूचना मिलने पर पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर रही है, शहर में फिर एक बार कॉपी राईट की कार्यवाही की गई है। देवेंद्रनगर इलाके के तीन कपड़ा व्यापारियों के यहां छापे कि कार्यवाही की गई है। पुलिस ने आरएस जींस स्क्वेयर, वाहे गुरु इंटर प्राइजेश और स्टाईल चेक पंडरी के संचालकों के खिलाफ कापी राइट की कार्यवाही की है। इनके पास से ब्रांडेड कम्पनियों का लाखों का नकली माल पकड़ाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक चरण सुनील रत्नाप्पा पुजारी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मसूरकर चाल मुंबई में रहता है। लिवाईस और केलविन क्लेन कंपनी का प्रतिनिधि है। पुलिस को बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि रायपुर में कई दुकानदार लिवाईस और केलविन कंपनी के कापी राईट जींस और टी-शर्ट की बिक्री कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलने पर उसने रायपुर आकर पतासाजी की और इसकी जानकारी पुलिस को दी। चरण सुनील रत्नाप्पा पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की है।
पहला छापा
कपड़ा मार्केट के आरएस जींस श्याम स्क्वेयर में लेवाइस के नाम पर नकली जींस बेचने की सूचना पर नेत्रिका कंसल्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के फिल्ड ऑफिसर सुनील रत्नप्पा पुजारी और देवेंद्र नगर पुलिस ने छापा मारा। दुकान संचालक गोविंदा झमनानी लिवाइस ब्रांड के नाम पर नकली जींस बेच रहे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी दुकान से नकली लेवाइस जींस 181, टेक पैकेट 78 बरामद किया गया।
दूसरा छापा
स्टाइल चेक कपडा दुकान में छापा मारा गया। दुकानदार दिनेश बालानी भी नकली लिवाइस जींस बेचते पकड़े गए। उसके दुकान से 45 जींस और केलविन क्लेन कंपनी के 134 शर्ट बरामद हुए। दिनेश के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया।
तीसरा छापा
वाहे गुरू इंटरप्राइजेस की दुकान में छापा मारा गया। दुकानदार अमर सचदेव नकली केलविन क्लेन का जींस बेचते पकड़े गए। उनके पास से 141 नकली जींस, नकली टी शर्ट 244 जब्त किया गया। उसके खिलाफ भी देवेंद्र नगर थाने में अपराध दर्ज कराया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ दिया गया।