जिओ सबसे पहले लायेगा दुनिया में 6G, मुकेश अम्बानी का बड़ा बयान, भारत के लिये है गर्व की बात।

मुंबई : मुकेश अम्बानी खुद तकनिकी चीजों का काफी शौक रखते है, उन्हीं की कंपनी थी रिलायंस इंडिया मोबाईल जिसने मोबाईल के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी गरीब तबके तक मोबाईल पहुँच गया था, उसके बाद जिओ ने 4G के मामले में इंटरनेट की दुनिया में क्रांति ला दी थी, लगातार सालभर किसी na किसी तरीके से मुफ्त इन्टरनेट मुहैया करवाया था। वही 9 माह में सबसे तेज 5G रोलआउट करके रिकॉर्ड बना दिया है। वही अब जिओ की तरफ से 6G को लेकर बड़ा दावा किया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से… 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 6G को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। अंबानी का ऐलान के मुताबिक जिओ सबसे पहले 6G लाने जा रहा है। उन्होंने दावा कि जियो ऐसा करने वाली दुनिया की पहली कंपनी होगी। अंबानी की मानें, तो जिओ प्लेटफॉर्म के पास 6G विकसित करने की क्षमता है और इस मामले में दुनिया को लीड कर सकता है। इस तकनीक से भारत में सबसे पहले 6G आ जायेगा।

मुकेश अंबानी ने कहा कि जिओ भारतीय यूजर्स के लिए ChatGPT जैसा स्वदेशी AI टूल लेकर आएगा। जिओ हर जगह, हर किसी के लिए एआई टूल उपलब्ध कराने पर काम करेगा। अंबानी ने जिओ प्लेटफॉर्म में स्वदेशी टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने का ऐलान किया है। मतलब जिओ 6G पूरी तरह से मेड इन इंडिया होगा। उन्होनें कहा कि जिओ अपनी मेड इन इंडिया टेक्नोलॉजी को दुनिया के अन्य मार्केट तक पहुंचायेगा और खुद को मार्केट लीडर के तौर पर विकसित करेगा। आपको ये भी बता दें कि किसान आन्दोलन के समय पंजाब में जिओ को काफी नुकसान भी पहुँचाया गया था।

जिओ का 5G एक स्टैंडअलोन नेटवर्क है। इसमें इनोवेटिव टेक्नोलॉजी जैसे आर्किटेक्चर, कैरियर एग्रीगेशन, नेटवर्क और AI का इस्तेमाल किया गया है। अभी 5G के प्रति लोगों में ज्यादा उत्साह नहीं है और लोगों के पास अभी भी 5G मोबाईल हैंडसेट की कमी है।

जियो ने किया सबसे तेज 5G रोलआउट :

अंबानी ने कहा कि जिओ के भारत में सबसे तेज रफ्तार से 5G रोलआउट करके रिकॉर्ड बना दिया है। 5G नेटवर्क को भारत में 1 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। इस रोलआउट के 9 माह बाद जिओ 5G ने देश के 96 फीसदी शहरों तक 5G नेटवर्क रोलआउट कर दिया था। जिओ की तरफ से पहले ही दावा किया जा चुका है कि उनकी तरफ से भारत में सबसे सस्ती कीमत पर जिओ प्लान पेश किए जायेंगे। हालांकि रिलायंस एजीएम में फिलहाल 5G रिचार्ज प्लान का ऐलान नहीं किया गया है। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में जिओ के कारण सबसे सस्ता इन्टरनेट भारत में है।