छत्तीसगढ़ कल फिर गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अपडेट…

रायपुर। प्रदेशभर में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड पड़ रही हैं। वही अभी इससे राहत मिलाने की उम्मीद नहीं हैं। दरअसल आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण दिनांक कल यानी 4 दिसम्बर को प्रदेश में ठंडी और शुष्क हवाओं का आगमन प्रारंभ होने की सम्भावना है।

बस्तर संभाग में न्युनतम तापमान में गिरावट का दौर 5 दिसम्बर से प्रारंभ होने की सम्भावना है। देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कई राज्यों में कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। इस बीच कोहरा भी पड़ने लगा है। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का अन्य राज्यों में असर देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और ज्यादा गिर सकता है और इसके साथ ही ठिठुरन भी बढ़ सकती है।