कवर्धा : जिले में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही दो नाबालिग लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामले में दो नाबालिगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 12 साल से 14 के बीच की है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित की मां ने पड़ोस में रहने वाले नाबालिग को अपने तीन वर्षीय बच्ची को आंगनबाड़ी छोड़ने के लिए भेजा था। लेकिन आरोपी ने बच्ची को अपने एक नाबालिग दोस्त के घर ले गया। इसके बाद दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों को घटना का पता चलने पर तत्काल थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी हरीश राठौर ने बताया की सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे पीड़ित के परिजनों बोड़ला थाना पहुंच कर लिखित शिकायत दर्ज किए कि उनके तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म कि घटना हुई है। मेडिकल चेकअप के बाद आरोपी के खिलाफ धारा 376, ए बी डी पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जायेगी।
जिले में सप्ताह भर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है। सात दिन पहले भी दशहरे की रात तीन साल की बच्ची से भी दुष्कर्म की घटना हुई थी, उसके बाद फिर यह मामला सामने आ गया है।