रायपुर : राजधानी के बंजारी नगर में रहने वाली तीन बच्चों की मां से कन्हैया साहू का प्रेम प्रसंग था। नवरात्रि के समय उक्त महिला और कन्हैया ने शादी कर ली। इसके बाद कुकुरबेड़ा में रहने लगे। महिला अपने तीनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा। इसके बाद रविवार को कन्हैया ने शराब के नशे में बच्चों से मारपीट करना शुरू कर दिया। इससे बच्चे काफी घबरा गए। पिछले रविवार को भी उसने बच्चों से मारपीट की थी। बच्चों ने अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी।
इसके बाद तीन महिलायें ऑटो चालक प्रेम मानिकपुरी के साथ कन्हैया साहू से मिलने पहुंची। कन्हैया जीई रोड के पास एक दुकान में था। महिलायें और प्रेम मानिकपुरी उसे समझाने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद महिलाओं ने कन्हैया से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मेन रोड में ही झगड़ा होने लगा। इसकी सूचना आजाद चौक पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, तो प्रेम मानिकपुरी भी हुज्जतबाजी करने लगा। प्रेम मानिकपुरी उसके खिलाफ चोरी के कई मामले थे इस तरह पुराना चोर पकड़ा गया। पुलिस वालों ने उसे पकड़ लिया। इसका महिलायें विरोध करने लगीं। इसी दौरान पुलिस जवानों से भी उनकी नोंकझोंक हुई। फिलहाल कन्हैया साहू की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।