रायपुर : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण का संपन्न हुआ। नक्सल प्रभावित 10 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जबकि अन्य 10 सीटों पर मतदान 8 बजे से शुरू हुआ। छत्तीसगढ़ के बस्तर व दुर्ग संभाग की 20 सीटों पर मतदान हुआ। नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग की 12 सीटों पर और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर यह मतदान महत्वपूर्ण है। यूं तो हर चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण होता है, लेकिन बस्तर अपने आप में कुछ अलग है। लिहाजा यहां चुनाव भी दूसरे क्षेत्रों से अलग है। यहाँ का चुनाव नक्सली साय में होता है, यह वोट देने बहुत कम लोग ही आ पाते है।
20 सीटों पर पांच बजे तक 70.87 प्रतिशत मतदान :
निर्वाचन आयोग ने शाम पांच तक हुई वोटिंग के आंकड़े जारी कर दिए है। पहले चरण की 20 सीटों पर 70.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग कांकेर जिले भानुप्रतापपुर सीट पर हुई है। यहां 79.10 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम वोटिंग बीजापुर सीट में हुई है। यहां मतदान का प्रतिशत 40.98 रहा। इस पहले चरण के चुनाव से नई सरकार बनने की ओर मतदाता ने अपना पक्ष आज EVM में डाल दिया है।
पंडरिया – 71.06
कवर्धा- 72.89
खैरागढ़- 76.31
डोंगरगढ़- 77.40
राजनांदगांव- 74.00
डोंगरगांव- 76.80
खुज्जी- 72.01
मोहला-मानपुर- 76.00
अंतागढ़ – 70.72
भानुप्रतापुर- 79.10
कांकेर- 76.13
केशकाल- 74.49
कोंडागांव- 76.29
नारायणपुर- 63.88
बस्तर- 71.39
जगदलपुर- 75.00
चित्रकोट- 70.36
दंतेवाड़ा- 62.55
बीजापुर- 40.98
कोंटा- 50.12
CRPF के जवानों ने बरामद किया आइईडी :
जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में थाना अरनपुर के अंतर्गत सुरक्षाबलों ने दो प्रेशर आइईडी बरामद किया है। सीआरपीएफ 111वीं बटालियन की सी कंपनी के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने आइईडी बरामद किया है। आशंका जताई जा रही है कि नक्सलियों ने पुलिस पार्टी व मतदान दलों केा नुकसान पहुंचाने की नियत से इसे प्लांट किया था। फिलहाल जवानों ने बम को निष्क्रिय कर दिया। किसी भी प्रकार की अनहोनी चुनाव के दौरान होने की जानकारी नहीं है।