नक्सलियों ने विधानसभा चुनाव के बहिष्कार के लिये कांग्रेस/भाजपा सहित अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों के खिलाफ फेंके पर्चे….।

कांकेर : छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्रों में सरकारी कर्मचारियों द्वारा मतदान संपन्न करवाना आसान नहीं होता। नक्सलियों ने मतदान खत्म होते ही पर्चा फेंककर कांग्रेस प्रत्याशी रुपसिंह पोटाई और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मंतूराम पवार को धमकी दी है। नक्सलियों ने मंतूराम पवार पर 30 करोड़ गबन करने का आरोप भी लगाया है। साथ ही जनअदालत में सजा सुनाने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने यह पर्चे बांदे से दो किलोमीटर दूर स्टेट हाईवे क्रमांक 25 पर फेंके हैं। यह सड़क उलिया माड़पखांजुर को बांदे पखांजुर मार्ग से जोड़ती है। यहीं पर निर्दलीय मंतुराम पवार का पेट्रोल पम्प भी है। नक्सलियों ने पर्चे पर दोनों नेताओं को जन अदालत पर आने का फरमान जारी किया है।

उलिया में में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी :

इधर जिले के ही ग्राम उलिया में मंगलवार को शाम चार बजे नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी हुई। आधे घंटे तक चली गोलीबारी में वहां पर भैंस चरा रहा एक ग्रामीण गोली लगने से घायल हो गया। यह गोली नक्सलियों की थी या फिर सुरक्षा बलों की यह जानकारी नहीं हो पाई है वहीं घायल ग्रामीण के चिल्लाने के बाद उसकी आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे भाजपा नेता रतन हलदर ने उसे बांदे समुदाय केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

नारायणपुर में मुठभेड़ की खबर :

जिले के ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एसटीएफ और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। तादुर के जंगल में फायरिंग हुई है।
इससे पहले भी नक्सलियों ने सुकमा के कोंटा विधानसभा क्षेत्र के बांडा मतदान केंद्र में फायरिंग की थी। बताया जा रहा है कि, तादुर के जंगल में नक्सली घात लगाए बैठे थे। जिसके बाद सुरक्षा बल को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों को मुहतोड़ जवाब देते हुए जवानों ने जमकर फायरिंग की। जवानों का पलड़ा भारी देखकर नक्सली जंगल के आड़े भाग निकले।