होटल बेबीलॉन के थर्ड फ्लोर में लगी भीषण आग, चौथी मंजिल में भरा धुआं, शीशे टूटे, मची अफरा – तफरी।

रायपुर : जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल में आग से कमरा और किचन खाक हो गया। तीसरी मंजिल में जिस वक्त आग भड़की थी उस वक्त कमरों में कई लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही लोग भागकर बाहर निकले। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। यह होटल फाफाडीह के पास स्थित है। इससे होटल में अफरातफरी मच गई। होटल में ठहरे लोगों को बाहर निकाला गया। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझा लिया गया। फिलहाल आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक होटल बेबीलॉन इन में रात करीब 8 बजे आग लग गई। आग थर्ड फ्लोर में लगी थी। कमरा नंबर 112 और इसके आसपास का एरिया आग की चपेट में आ गया था। यहां एग्जास्ट लगा था। चौथे फ्लोर में काफी धुआं भर गया था।

चौथी मंजिल में भरा धुआं, शीशे टूटे :

घटना के बाद आग तेजी से आसपास के कमरों में फैलने लगी। आग की लपटें और धुंआ चौथी मंजिल में भर गया। आग की गर्मी से खिड़की में लगे शीशे टूट गए। आग की लपटें खिड़की से बाहर आने लगी। जिस समय आग लगी, उस समय होटल में कई लोग मौजूद थे। रेस्टोरेंट में भी लोग खाना खाने गए थे। थर्ड फ्लोर सहित सभी कमरों को आनन-फानन में खाली कराया गया। रेस्टोरेंट से भी भी लोगों को बाहर निकाला गया।

घटना की सूचना मिलते ही गंज पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझाना शुरू किया गया। बगल की बिल्डिंग की छत में चढ़कर फायरकर्मियों और पुलिस ने फायर टेंडर से आग को बुझाया। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से करीब आधे घंटे में आग को बुझा लिया गया। आगजनी से किसी तरह जनहानि नहीं हुई है। फर्नीचर व अन्य वस्तुएं खाक हो गई। एग्जास्ट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। गंज टीआई आशीष यादव के मुताबिक आगजनी का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। थर्ड फ्लोर में किचन एरिया भी है। वहां से एग्जास्ट निकला है। आशंका है कि उसी से आग लगी है। फिलहाल आगजनी की जांच की जा रही है। आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ है।