पीएम मोदी को ‘पनौती’ कहने वालों को मोहम्मद शमी का करारा जवाब, सीएम योगी को इसलिये कहा धन्यवाद।

अमरोहा (उ.प्र.) : वर्ल्‍ड कप 2023 में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी से उनके घर पर मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। वर्ल्‍ड कप में शमी ने अपनी एक खास पहचान बनाई है, सीएम योगी ने उनके नाम से उनके गाँव में स्टेडियम बनाने की घोषणा की है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी द्वारा वर्ल्ड कप ट्रॉफी के ऊपर पैर रखकर अपमान करने के मामले में मोहम्‍मद शमी ने नाराजगी जताई है। मोहम्‍मद शमी ने कहा कि वाकई यह बहुत कष्टकारी था। मोहम्‍मद शमी ने कहा कि यह नजारा देख मैं भी आहत हुआ। जिस वर्ल्ड कप के लिए सारी दुनिया की टीमें लड़ रही थीं उस वर्ल्ड कप ट्रॉफी को जीतने के बाद उसका यह अपमान बिल्कुल भी सही नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी की तारीफ की :

मोहम्‍मद शमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की, कहा उन्होंने हार होने के बावजूद खिलाडियों को अकेला नहीं छोड़ा बल्कि उनके साथ खड़े हुये। साथ ही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अपने गांव में स्टेडियम की सौगात देने पर उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्‍यवाद दिया। 

दुर्भाग्‍य से भारतीय टीम को मिली हार :

मोहम्मद शमी ने कहा कि वर्ल्‍ड कप में जो भी कमियां रही उनको सुधारने का प्रयास करेंगे। हमारी टीम ने काफी ज्यादा मेहनत की है। यह हमारा दुर्भाग्य था जिसकी वजह से हम वर्ल्ड कप नहीं जीत नहीं पाए। सभी ने अच्‍छा खेला था। बता दें कि मोहम्‍मद शमी के गांव सहसपुर अलीनगर में लोगों का तांता लगा हुआ है। मोहम्मद शमी ने क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में अपने खास जगह बना ली है।

वर्ल्‍ड कप में सबसे ज्‍यादा विकेट :

मोहम्‍मद शमी ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 विकेट चटकाए। टूर्नामेंट में शमी ने 293 गेंद फेंकी।इसमें उन्‍होंने 257 रन दिए। बता दें कि वर्ल्ड कप में 50 विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी पहले भारतीय गेंदबाजी बन गए हैं। दूसरे नंबर पर जहीर खान का नाम है, उन्‍होंने 44 विकेट लिए हैं। आपको बता दें कि हार के गम में डूबे हुये खिलाड़ियों को सांत्वना देने पीएम मोदी खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम में भी गये थे, जहाँ उन्होंने मोहम्मद शमी को गले लगाया था, मोहम्मद शमी काफी भावुक हो गये थे।