150 रुपये की लालच में महिला को लगा 14 लाख रूपये से ज्यादा का चूना, ठगों ने इस तरह दिया घटना को अंजाम….।

रायपुर : आमतौर पर ठगबाज लोगों को लालच में लेकर ठगते है, घटना सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला साईबर ठगी की शिकार हो गई। साइबर ठगों ने उन्हें वाट्सऐप पर मैसेज करके घर बैठे वेबसाईट में रिव्यू करने पर 150 रुपए देने का झांसा दिया था। महिला आसानी से शातिर ठग की बातों में आ गई। शुरुआत में ठगों ने उन्हें कुछ राशि दिया। इसके बाद 15 से ज्यादा बैंक खातों में 14.45 लाख की राशि जमा करवाकर नहीं लौटाया। ठगी की शिकार महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपियों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने साईबर टीम को लगाया है।

महिला को झांसे में लेने के लिए किया ऐसा :

सिविल लाइन थाना पुलिस के मुताबिक सेक्टर एक, शंकरनगर निवासी सुदीप्ती राय पति कौशल किशोर (29) के मोबाईल में 12 अक्टूबर को एक वाट्सएप मैसेज आया था। जिसमें महिला को अलग-अलग वेबसाईड पर रिव्यू करने का झांसा देकर प्रति रिव्यू 150 रूपये देना और घर बैठे पैसे कमाने की जानकारी दी। महिला को विश्वास में लेने शातिर ठगों ने तीन हजार रुपए के बदले सात हजार 800 रुपए भी उसके खाते में भेजा। इससे महिला का साईबर ठगों पर भरोसा बढ़ता गया, और महिला ने लालच में आकर 14 रूपये से ज्यादा पैसे गवां दिये।

ठगों ने 16 बैंक खातों में कुल 14 लाख 45 हजार रुपए जमा करवाया :

दूसरी ओर साइबर ठगों ने उनसे राशि बढ़ा-बढ़ा कर जमा करवाना शुरू कर दिया। जैसे ही महिला ने 10 हजार रुपए जमा किया, उसके बदले बढ़ी राशि नहीं मिली।इसके बाद राशि लौटाने के नाम पर साईबर ठगों ने 16 बैंक खातों में कुल 14 लाख 45 हजार रुपए जमा करवा लिया और राशि वापस नहीं किया। तब महिला को साईबर ठगी होने का एहसास हुआ। उन्होंने तत्काल सिविल लाइन थाने में शिकायत की। हमेशा ठगी की ख़बरें पढ़ने के बावजूद लोग ये गलतियाँ लगातार करते है।