दुर्ग/भिलाई : चुनाव संपन्न हो जाने के बाद चुनाव के परिणाम आने तक चुनावी दंगल जारी है। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने निर्वाचन पदाधिकारी से की CM भूपेश बघेल के खिलाफ शिकायत की है। पाटन विधानसभा सीट से प्रत्याशी विजय बघेल और बीजापुर विधानसभा के प्रत्याशी ने ये शिकायत की है। उन्होंने ये भी कहा है कि अगर चुनाव आयोग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई तो वे कोर्ट का दरवाजा भी खटखटायेंगे।
ये है पूरा मामला :
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और पाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे हैं। सांसद व पाटन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल और बीजापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी महेश गागड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ जाकर शिकायत दर्ज कराई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर आरोप है कि उन्होंने प्रचार थमने के बावजूद ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार किया। इसकी शिकायत करते हुए पाटन से कांग्रेस प्रत्याशी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उम्मीदवारी रदद् करने की बात भी कही गई है। सांसद विजय बघेल ने कहा कि कलेक्टर को इस मामले में वीडियो भेजे जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई है। यदि निर्वाचन आयोग की ओर से कोई कार्यवाही नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मामले ने भी खासा तुल पकड़ लिया है।
कांग्रेस के संपर्क में कलेक्टर :
बीजापुर प्रत्याशी महेश गागड़ा ने बीजापुर कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं, उन्होंने कहा कि कलेक्टर कांग्रेस प्रत्याशी के संपर्क में थे। उनके साथ कई जगहों पर दिखाई दिए। उन्होंने मतगणना से कलेक्टर को पृथक करने की मांग की है।
पाटन विधानसभा सीट :
पाटन विधानसभा सीट छत्तीसगढ़ की खास सीटों में से एक है, इस सीट से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रत्याशी हैं, जबकि भाजपा ने उनके सामने विजय बघेल को मैदान में उतारा है। आपको बता दें की विजय बघेल कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये है। साल 2018 विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल ने पाटन सीट पर 27 हजार से ज्यादा वोट से जीत हासिल की थी।
बीजापुर विधानसभा सीट :
बीजापुर विधानसभा सीट ST के लिए रिजर्व सीट है। 2023 विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने यहां से महेश गागड़ा को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने विक्रम मंडावी पर अपना दांव खेला है। 2018 के विधानसभा महेश गागड़ा ने इस सीट से जीत हासिल की थी।