सड़क किनारे बैठे युवक को ट्रक ने चपेट में लिया, हुई मौत, 2 दिन पहले ही….।

रायपुर : राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में दुर्घटनायें लगातार हो रही है, खबर के अनुसार 27 वर्षीय खिलावन पटेल की पिता बनने की खुशियां खत्म भी नहीं हुई थी और मौत ने युवक को निगल लिया। आंबेडकर अस्पताल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक दो दिन पहले ही पिता बना था। उसकी पत्नी और नवजात अस्पताल में भर्ती है। मौदहापारा पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार धरमपुरा माना कैंप निवासी 27 वर्षीय खिलावन पटेल ने प्रसव के लिए अपनी पत्नी को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिन पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अस्पताल से अभी छुट्टी नहीं हुई है। खिलावन भी अस्पताल में है। गुरुवार तड़के सुबह 5 बजे करीब वह अस्पताल से बाहर निकला। चाय पीने के लिए अस्पताल के सामने से पैदल जा रहा था।

इसी दौरान जयस्तंभ चौक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक सीजी 04 एचपी 8259 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। इससे खिलावन की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक फाफाडीह की ओर फरार हो गया। बाद में उसे पुलिस ने पकड़ लिया। मौदहापारा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ड्राइवर लीलाधर प्रधान को भी हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद परिजन गमगीन हो गये है। ऐसी ही घटनायें राजधानी में लगातार हो रही है, इन पर कोई नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।