सड़क किनारे 6 गैस सिलिंडर एक साथ फटे, मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, यहाँ हुआ हादसा।

राजनांदगांव : गैस सिलिंडर के फटने के डर से लोग पहले ही दहशत में आ जाते है, जिले में कमला कालेज रोड किनारे के दुकान में शनिवार को गैस सिलिंडर फटने से हड़कंप मच गया। यह घटना शाम 6.30 बजे की है। यहाँ अचानक एक एक कर दो गैस सिलिंडर फट गया। जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग आस-पास के लोगों में दहशत फ़ैल गई। इस घटना का कारण पता नहीं चल पाया है।

घटनास्थल पर पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। क्षेत्र में बिजली सप्लाई भी तुरंत बंद कर दी गई। शहर के कमला कॉलेज सिहारी के पास गुमटीनुमा दुकान में गैस सिलेंडर फटने की घटना हुई है। शाम लगभग 6:15 बजे एक-एक कर लगभग 6 सिलेंडर फटने की खबर मिली है घटना के बाद से क्षेत्र में भाग दौड़ मची है।घटना कैसे हुई और इससे क्या नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अभी नही आई है। घटना को लेकर पुलिस अपनी कार्यवाही कर रही है।