रायपुर : श्री नाकोड़ा इस्पात लिमिटेड कंपनी के लैब इंचार्ज महेंद्र कुमार निर्मलकर को 33 लाख 61 हजार 871 रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पंडरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है, उनको भी जल्द ही पकड़ लिया जायेगा।
कंपनी के संचालक अजय कुमार दुबे ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। उनके अनुसार एसएमएस लैबोरेटरी के इंचार्ज महेंद्र कुमार निर्मलकर ने मेसर्स सत्या पावर एंड इस्पताल लिमिटेड कार्यालय वीआर प्लाजा प्रथम तल लिंक रोड बिलासपुर, मेसर्स प्राईम मेटल इंडस्ट्रीज कार्यालय जे-567 जनता कालोनी गुढ़ियारी और अन्य विक्रेता संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर उनसे पैसे लेकर माल की लैब रिपोर्ट में हेराफेरी की।
लैब रिपोर्ट में की हेराफेरी :
कंपनी के दोनों क्रेता कंपनियों से साठ-गांठ कर, लैब रिपोर्ट में हेराफेरी करवाकर खराब, अमानक माल को रिपोर्ट में अच्छा, स्टैंडर्ड बताकर करोड़ों रुपये ले लिए। रिश्वत में ली गई रकम के 33 लाख 61 हजार 871 रुपये महेंद्र कुमार निर्मलकर और उसकी पत्नी उषा निर्मलकर के बैंक खाते में प्राप्त करने की पुष्टि हुई है। इसको लेकर पुलिस लगातार साक्ष्य जूटा रही है।
रिपोर्ट में पुलिस ने बाद में मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान महेंद्र की रायपुर में उपस्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना से संबंधित दो मोबाईल फोन और एक बाईक जब्त की गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।