भोपाल (म.प्र.) : अंततः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का भी सस्पेंस ख़तम हुआ, मोहन यादव जो उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। वे एमपी के नये सीएम होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। मोहन यादव ओबीसी वर्ग से आते हैं। बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में मोहन यादव को मध्यप्रदेश का नया सीएम नियुक्त किया गया।
छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्यप्रदेश को भी अगला मुख्यमंत्री मिल गया है। उज्जैन दक्षिण से भाजपा ने चौंकाते हुए विधायक डॉ. मोहन यादव को नया सीएम बनाया है। विधायक मोहन यादव बीएससी, एलएलबी और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। वो शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे हैं। उनकी गिनती उज्जैन संभाग के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है।
डॉ. मोहन यादव 10 साल में ही विधायक से सीधे सीएम के पद पर बैठ गए हैं। डॉ. यादव को आरएसएस का बेहद करीबी माना जाता है। उनके नाम की घोषणा बेहद चौंकाने वाली है। मोहन यादव मध्यप्रदेश की राजनीति के एक मंझे हुए खिलाड़ी है।उनकी उम्र 58 साल है। इसके साथ ही वो ओबीसी वर्ग से आते हैं।
जानिए मोहन यादव के बारे में.. :
उज्जैन दक्षिण सीट से विधायक हैं मोहन यादव, उम्र – 58 वर्ष, शैक्षणिक योग्यता – बी.एस.सी., एल-एल.बी., एम.ए.(राज.विज्ञान), एम.बी.ए., पी.एच.डी.
व्यवसाय – अभिभाषक, व्यापार, कृषिस्थायी पता – 180, रविन्द्रनाथ टैगोर मार्ग, अब्दालपुरा, जिला-उज्जैनराजनीतिक कॅरियर – सन 1982 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्र संघ के सह-सचिव, 1984 में अध्यक्षडा मोहन पिता पूनमचंद यादव की संक्षिप्त प्रोफ्राइल2013 में पहली बार विधायक बने। इससे पहले पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रहे।
2018 में भी उज्जैन दक्षिण से चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद कमल नाथ सरकार गिरने के पश्चात उच्च शिक्षा मंत्री बने।राजनीति की शुरुआत 1982 में माधव विज्ञान कालेज छात्र संघ के सह सचिव पद से हुई। 1984 में वे छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे।शिक्षा: बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए, पीएचडीपरिवार में पत्नी और एक बेटा, बेटी (दोनों डाक्टर हैं) , निवास: मुंज मार्ग, फ्रीगंज, उज्जैन
मोहन पटेल का राजनीतिक सफर :
मोहन पटेल ने माधव विज्ञान यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। वह अभाविप उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। उन्हें 1982 में संघ का सह सचिव चुना गया। इसके अलावा भाजपा राज्य कार्यकारी समिति के सदस्य और सिंहस्थ, केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं।
पहली बार 2013 में विधायक :
डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से इस बार तीसरी बार विधायक बने हैं. उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में 95699 वोट मिले जबकि कांग्रेस के चेतन प्रेमनारायण यादव को 82758 वोट मिले थे. उनकी 12941 वोटों से जीत मिली। 2 जुलाई 2020 को उन्होंने शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी।