प्रेमी जोड़े का चलती बाईक पर रोमांस, लड़के को गले लगाकर पेट्रोल टंकी पर बैठी दिखी लड़की, विडियो वायरल।

दुर्ग/भिलाई : सड़कों पर लगातार दुर्घटनाये बढ़ रही है, जहाँ तेज रफ़्तार और लापरवाही लोगों की जान ले रहे है, वहीँ, आज के युवा बाईक में स्टंट करते हुये दूसरे राहगीरों की जान भी खतरे में डाल रहे है, भिलाई शहर में ईक के आगे पेट्रोल टैंक पर लड़की को बैठाकर फर्राटे भरते एक युवक का वीडियो सामने आया है। युवक NH- 56 पर भीड़ भाड़ वाली सड़क में अपनी प्रेमिका को आगे बैठाकर रायपुर से भिलाई की तरफ जा रहा है। हालत यह कि रायपुर से लेकर भिलाई तीन चौक तक कई चौराहों में ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहती है, इसके बाद भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, जबकि ट्रैफिक पुलिस अपनी वसूली के लिये लगातार निगाह बनाकर रखती है। 

लड़के के बाहों में बाहें डाले बैठी लड़की :

यह वीडियो दुर्ग जिले के एक जिम्मेदार नागरिक बनाया है। उन्होंने बताया कि वो अपने परिवार के साथ रायपुर से भिलाई आ रहे थे। इसी दौरान भिलाई तीन चौक के पास एक युवक बाइक में फर्राटे भरते हुए तेजी से निकला। उस युवक ने बाईक के आगे फ्यूल टैंक में एक लड़की को बैठाया हुआ था। वो लड़की, लड़के के बाहों में बाहें डाले बैठी थी और लड़का तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। 

नियमानुसार होगी चालानी कार्यवाही : डीएसपी

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि प्रसारित वीडियो उनके पास भी आया है लेकिन, बाईक का नंबर न मिल पाने के कारण किसी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वीडियो के आधार पर बाईक या युवक और युवती के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्यवाही की जाएगी।

पहले भी वायरल हो चुका है वीडियो :

यहां उल्लेखनीय है कि करीब साल भर पहले इसी तरह का एक और वीडियो प्रसारित हुआ था। जिसमें दो जोड़े नेहरू नगर भेलवा तालाब से पुष्पक नगर तक बाईक पर इसी तरह की हरकत करते हुए जा रहे थे। उस समय वीडियो के आधार पर पुलिस ने उनके बारे में पता लगाया था और चालानी कार्यवाही करने के साथ साथ उन सभी के खिलाफ प्राथमिकी भी की थी। राजधानी रायपुर से भी ऐसे कई विडियो सामने आ चूके है और सबके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जा चुकी है, फिर भी इस पर रोक नहीं लग पा रही है, जबकि राजधानी के आस-पास के क्षेत्रों में लगातार औसतन रोज 100 दुर्घटनाये हो रही है।