रेलवे का यह विशेष काम पहुंचा अंतिम चरण में, अब स्टेशन पर ट्रेनें पहुंचेंगी समय से, यात्रियों को मिलेगी राहत।

बिलासपुर : ट्रेनों की लेटलतीफी और कैंसिल ट्रेनों से यात्री लगातार परेशान है, वहीँ अब उन्हें थोड़ी राहत की खबर मिलने जा रही है। उसलापुर से बिलासपुर के बीच बन रहे 10.4 किलो मीटर लम्बे आधुनिक रेल फ्लाईओवर ब्रिज का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। फ्लाई ओवर का निर्माण पूरा होने के बाद जयराम नगर की ओर से आने वाली कटनी मार्ग की ट्रेनें उसलापुर स्टेशन के लिए आगे बढ़ पायेंगी। इससे बिलासपुर रेलवे स्टेशन में यातायात का दबाव भी कम होगा, साथ ही ट्रेनों की समयबद्धता में भी सुधार आयेगा। ट्रेनें समय से पहुंचेगी।

लगभग 11 साल से अटका हुआ था प्रोजेक्ट :

बिलासपुर रेलवे प्रशासन ने 10.4 किमी लंबे रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा था। 2005-06 के बजट में इसे शामिल करते हुए रेल मंत्रालय ने इसकी घोषणा की थी और 35.81 करोड़ रुपए मंजूर किए थे। रेलवे विकास निगम लिमिटेड को इसके सर्वे और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने का काम सौंपा गया था। आरवीएनएल ने पहले अलाइनमेंट का सर्वे किया और उसके बाद उसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की थी। प्रोजेक्ट के लिए कुल 17.285 हेक्टेयर जमीन की आवश्यता थी, जिसमें 15.71 हेक्टेयर जमीन निजी व 1.175 हेक्टेयर जमीन सरकारी थी। जमीन अधिग्रहण न होने की वजह से प्रोजेक्ट अटका हुआ था, जो कि अब पूर्णता की ओर है।

कार्य का संचालन ऐसे हुआ :

रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेनों के क्रास मूवमेंट की समस्या का समाधान करने व गाड़ियों की समयबद्धता सुधार करने बिलासपुर से उसलापुर स्टेशनों के मध्य 10.4 किमी लंबी रेल फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। रेलवे प्रशासन ने फ्लाईओवर के निर्माण के साथ ही ओवर हेड लाइन की शिफ्टिंग व अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर लिया गया है।

फ्लाई ओवर में लांग वेल्डेड रेल लगाने का कार्य अंतिम चरण पर है। कार्य को पूरा करने के बाद कमिश्नर रेलवे सेफ्टी के निरीक्षण अधिकारी लाइन को जल्द चालू करने की दिशा में काम कर रहे है। कटनी रूट पर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को वर्तमान में जयराम नगर की ओर से बिलासपुर यार्ड में प्रवेश करना होता है। इससे अब स्टेशन पर भी दबाव कम होगा।

बिलासपुर स्टेशन को क्रास करने के बाद ट्रेन कटनी रूट पर जाती है। ट्रेनों के कटनी रूट में क्रस करने के दौरान रेलों को रायपुर बिलासपुर के बीच निंयत्रित करना पड़ता था। इसमें काफी समय बर्बाद होता था। इस समस्या का समाधान करने के व समयबद्धता में सुधार लाने के लिए रेलवे प्रशासन ने फ्लाई ओवर ब्रिज बनाने की योजना बनाई थी।

योजना के अनुसार फ्लाई ओवर ब्रिज को तिफरा व उसलापुर से होकर बनाया जा रहा है। फ्लाई ओवर ब्रिज का काम होने के बाद जयराम नगर की ओर से आने वाली ट्रेनें फ्लाई ओवर ब्रिज से सीधे कटनी मार्ग पर बढ़ जाएगी, इन्हें बिलासपुर स्टेशन आने की जरूरत नहीं होगी। इससे रायपुर बिलासपुर के बीच चलने वाली ट्रेनो को नियंत्रण करने से भी छुटकारा मिलेगा। फ्लाइ ओवर लाइन चालू होने से ट्रेनों की समयबद्धता में भी सुधार होगा।

रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज एसईसीआर जोन के लिए मील का पत्थर साबित होने वाला है। रायगढ़ व कटनी रूट की वजह से काफी ट्रेनें प्रभावित होती थीं। फ्लाईओवर बनने से बिलासपुर रेलवे यार्ड में मालगाड़ियों की वजह से बढ़ने वाला यातायात का दबाव काफी कम हो जाएगा। रायपुर से आने वाली ट्रेनों को नियंत्रित किया जाता था। इसके बनने से इस समस्या का भी निराकरण हो जायेगा। : विकास कुमार कश्यप, सीनियर डीसीएम बिलासपुर मंडल