रायपुर : राजधानी में अपराध लगातार बढ़ रहे है, मामूली विवाद में किसी भी हत्या कर दी जा रही है, ये अधिकतर हत्यायें नशे की हालत में हो रही है, इनमें कई घटनाओं में नशेड़ी नाबालिग भी पकड़ा रहे है। खबर के अनुसार राजेंद्र नगर क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने युवक की हत्या कैंची से की है। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात की बताई जा रही है। तीन दोस्त आपस में शराब पीने गये थे जहाँ उनका आपस में विवाद हो गया था।
पुलिस को घटना की जानकारी सुबह आठ बजे मिली थी। घटना स्थल के आसपास लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने पुराना राजेंद्र नगर निवासी राहुल टंडन की हत्या के आरोप में लक्की नेताम और आशीष चंदेल को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि मृतक और दोनों आरोपी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। इधर मृतक और आरोपियों के बीच किस बात को लेकर विवाद था। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमलीडीह स्थित शराब दुकान के कर्मियों ने तीनों लड़कों को साथ में शराब पीते देखा था। शराब पीने के बाद तीनों लड़कों में पुरानी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ। इसी दौरान आशीष और लक्की ने जेब से कैंची निकालकर राहुल के पेट में ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना में पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।