रायपुर : खबर के अनुसार कलिंग नगर गुढ़ियारी निवासी सुशील भोजवानी और अविनाश बघेल शराब खरीद रहे थे। शराब दुकान से बोतल लेने के विवाद में युवक सुशील के सिर पर ईंट मारकर हत्या कर दी। गंज थाना पुलिस ने आरोपी अविनाश बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर को गंजपारा स्थित देसी शराब दुकान में यह घटना हुई, आरोपी ने बहस में अविनाश के सिर पर ईंट दे मारी जिससे अविनाश की मौत हो गई।
दोनों युवक जब शराब खरीद रहे थे इसी दौरान शराब की बोतल लेने की बात को लेकर दोनों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। अविनाश ने गुस्से में पास पड़ी ईंट को उठाकर सुशील के सिर और छाती पर वार किया और फरार हो गया। आसपास के लोगों से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुशील को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चार दिन बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद अविनाश बघेल के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अवैध रूप से शराब बेचते महिला-पुरुष गिरफ्तार :
इधर एक अन्य मामले में धरसींवा थाना क्षेत्र की सिलतरा चौकी पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मालती राजपूत के पास से 35 पौवा और राजकुमार टंडन के पास से 63 पौवा शराब जब्त की गई है। दोनों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि ग्राम सांकरा में जैन मंदिर पास स्थित एक मकान में एक महिला अवैध रूप से शराब बेच रही है।