बालिका गृह से 26 बच्चियां गायब, अवैध तरीके से चल रहा था शेल्टर, निकल कर आ रहा है ये गन्दा मामला….।

भोपाल (म.प्र.) : हर जगह धर्मांतरण का गन्दा खेल चल रहा है, ऐसा ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से काफी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, एक तो यहां बिना अनुमति के चल रहे बालिका गृह से 26 बच्चियां गायब बताई गई हैं। जिनको लेकर हड़कम्प मच गया है, इसमें कई राज्यों की लड़कियां हैं। इन लड़कियों को लेकर किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। शुरुआती जांच में पता चला है कि बालिका गृह का संचालन अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा था।

बच्चियों से जुड़े मामले संवेदनशील होते है, कई बार शेल्टर होम्स में बच्चियों के साथ दुष्कर्म जैसे मामले सामने आते रहे है, वहीँ इस घटना में प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहाँ के बालिकागृह में 68 बच्चियों के रहने का प्रवेश मिला था, जिसमें  41 बच्चियां ही मिली हैं। इसमें गुजरात, झारखंड, राजस्थान, के अलावा मध्यप्रदेश के सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट की बच्चियां थीं। बालिकागृह में बिना अनुमति के यह सब हो रहा था। बताया गया है कि यहाँ पर धर्मांतरण का गंदा खेल चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस इस मामले गंभीर है, बच्चियों को लेकर प्रशासनिक हलकों में हड़कम्प मचा हुआ है, जहाँ बच्चियों के साथ धर्मान्तरण के अलावा अन्य घटनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

शिवराज ने किया ट्विट :

मामले को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि, “भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं।”